येलो जर्सी में जल्द मिलते हैं- रवींद्र जडेजा ने धोनी के बर्थडे पर खास अंदाज में दी उन्हें बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

येलो जर्सी में जल्द मिलते हैं- रवींद्र जडेजा ने धोनी के बर्थडे पर खास अंदाज में दी उन्हें बधाई

रवींद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक फोटो को पोस्ट कर कैप्शन दिया है, जल्द मिलते हैं फिर से यलो जर्सी में।

Ravindra Jadeja and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
Ravindra Jadeja and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने कई बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल टाइटल का खिताब जीताने में भी अहम भूमिका निभाई है।

वहीं धोनी के बर्थडे पर फैंस के साथ-साथ कई दिग्गज खिलाड़ी भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी धोनी के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए धोनी को बर्थडे विश किया है।

रवींद्र जडेजा ने धोनी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश 

बता दें  रवींद्र जडेजा  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक फोटो को पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है कि, साल 2009 से लेकर आज तक और हमेशा के लिए मेरे गो टू मैन। माही भाई आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल्द मिलते हैं फिर से यलो जर्सी में।

जडेजा की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और साथ में धोनी को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। बता दें आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया था। इस मैच में आखिरी 2 गेंदों पर CSK की टीम को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी।

ऐसे में रवींद्र जडेजा ने पहले छक्का और फिर चौका लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें टीम को आईपीएल ट्रॉफी का विजेता बनाने के बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी इस पारी को धोनी को डेडिकेट किया था। इसके साथ ही धोनी के साथ जडेजा ने कई फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वहीं जब उन्हें धोनी ने मैच जीतने के बाद उठाया था वह फोटो भी काफी तेजी से वायरल हुआ था।

यहां पढ़ें : MS Dhoni के 42वें बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी उन्हें शुभकामनाएं

close whatsapp