वायरल खबर: BCCI ने फैंस को दिया खास गिफ्ट, MS Dhoni के जन्मदिन पर शेयर किया एक विंटेज वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

वायरल खबर: BCCI ने फैंस को दिया खास गिफ्ट, MS Dhoni के जन्मदिन पर शेयर किया एक विंटेज वीडियो

BCCI ने एमएस धोनी की पावर-हिटिंग को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए पूर्व कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी।

MS Dhoni. (Image Source: BCCI/Twitter)
MS Dhoni. (Image Source: BCCI/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni आज यानी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर महान विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए दुनिया के हर कोने से शुभकामनाएं भेजी जा रही है। हर कोई अपने-अपने हिसाब से भारत के सबसे सफल कप्तान के कारनामें याद कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है, तो ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड कैसे पीछे रहता, और अब उनका स्पेशल गिफ्ट खूब वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी का बतौर बल्लेबाज, कप्तान, विकेटकीपर और क्रिकेट में उनके योगदान का वर्णन करना शायद ही कभी मुमकिन हो चाहे फिर आप कितने ही शब्द लिख लें, या फिर घंटों के वीडियो और तस्वीरें एक साथ क्यों न पोस्ट करे, ये पर्याप्त नहीं होंगे। धोनी क्रिकेट की दुनिया के उन दुर्लभ किरदारों में से एक हैं, जिसके जैसा दूसरा शायद ही कहीं देखने को मिले।

BCCI ने MS Dhoni को उनके जन्मदिन पर खास ट्रिब्यूट दिया

एक ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म, अनगिनत आर्टिकल, वीडियो और कई किताबों ने एमएस धोनी की क्रिकेट जर्नी, उनकी करिश्माई कप्तानी और बल्ले के साथ मैच खत्म करने की उनकी बेजोड़ क्षमता का वर्णन करने की कोशिश की। लेकिन क्या वे धोनी का बखान करने के लिए पर्याप्त हैं? खैर, एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व कप्तान की पावर-हिटिंग को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

दरअसल, एमएस धोनी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए BCCI ने 70 सेकंड में पूर्व दिग्गज के शानदार करियर के दौरान उनके द्वारा लगाए गए कुछ बड़े और यादगार छक्कों का एक क्लिप शेयर किया है। हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो में धोनी का वह आइकोनिक छक्का शामिल नहीं है, जिसने भारत को 2011 वर्ल्ड कप जिताया था। इस वीडियो की शुरुआत 2016 में भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I मैच में आंद्रे रसेल की गेंद पर धोनी के दमदार छक्के से होती है।

विराट कोहली के रिएक्शन ने बढ़ाई BCCI के वीडियो की शोभा

जबकि इस वीडियो का अंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के 2019 वनडे वर्ल्ड कप मैच में मिचेल स्टार्क की गेंद पर धोनी के 87 मीटर लंबे छक्के के साथ होता है। इस क्लिप में विराट कोहली की धोनी के छक्के पर प्रतिक्रिया भी दिखाई गई है, जहां उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है।

close whatsapp