MS Dhoni के 42वें बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी उन्हें शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

MS Dhoni के 42वें बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी उन्हें शुभकामनाएं

बता दें धोनी ने साल 2019 में भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला जो वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था।

 

 

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42 वां बर्थडे सेलेब्रेट कर रहे हैं। टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर और दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने भारत को कई बड़े टूर्नामेंट जीताने में अहम भूमिका निभाई है।

बतौर कप्तान का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने भारत को साल 2007 में टी20 विश्व कप, साल 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। इतना ही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए भी काफी यादगार पारियां खेली और CSK को पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी जीताने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम से रिटायरमेंट ले ली।

धोनी ने साल 2019 में भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था

बता दें धोनी ने साल 2019 में भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला जो वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। दरअसल धोनी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी क्रिकेट करियर की यात्रा की एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी थी। इस वीडियो में धोनी के क्रिकेट करियर के दौरान हुए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया था।

वहीं आईपीएल 2023 का ट्रॉफी जीतने में धोनी ने बड़ी भूमिका निभाई। इतना ही नहीं इस दौरान धोनी ने एक बार फिर अपनी ओर सबका ध्यान खिंचा था जब उन्होंने अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा को BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और BCCI सचिव जय शाह से ट्रॉफी लेने के लिए आमंत्रित किया था। दरअसल यह रायडू का आखिरी आईपीएल था और जडेजा ने आखिरी ओवर में CSK को जीत दिलाई थी।

धोनी ने पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट फैंस को कई यादगार पल दिए हैं और वह स्टंप के पीछे से अपने खेल को पढ़ने की स्किल से सभी को काफी प्रभावित करते रहे हैं। धोनी ना सिर्फ फैंस के पसंदीदा हैं बल्कि पूरी क्रिकेट बिरादरी भी उनसे प्यार करती है। वहीं धोनी के 42वें बर्थडे पर क्रिकेट जगत की हस्तियां फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रही हैं। सुरेश रैना, वसीम जाफर, मोहम्मद नवी, रॉबिन उथप्पा से लेकर कई खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यहां पढ़ें : क्रिकेट से सिर्फ 30 लाख कमाकर वापस रांची लौटना चाहते थे- वसीम जाफर ने किया MSD से जुड़ा बड़ा खुलासा

यहां देखें सभी ट्वीट्स  

 

close whatsapp