एमएस धोनी फैन

“घबरा मत ये लोग तुझे कुछ नहीं कहेंगे, मैं तुझे कुछ नहीं होने दूंगा”- एमएस धोनी ने किया था अपने फैन से खास वादा

IPL 2024 के दौरान एक फैन स्टैंड से कूद कर सीधा धोनी से मिलने पिच पर पहुंच गया था।

MS Dhoni. (Source -Twitter/X)
MS Dhoni. (Source -Twitter/X)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी हाल ही में IPL के 17वें सीजन में बातीर प्लेयर खेलते हुए नजर आए थे। भले ही धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं थे लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई। चेन्नई की टीम ने इस सीजन जहां भी मुकाबले खेले वहां धोनी को सपोर्ट करने के लिए फैंस भारी मात्रा में पहुंचे थे।

इसी बीच एक वाक्या ऐसा भी हुआ था जहां माही का एक जबरा फैन उनसे मिलने के लिए सभी सेक्युरिटी को तोड़ते हुए पिच पर जा पहुंचा। दरअसल एक मैच में एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तभी  एक फैन स्टैंड से कूद कर सीधा धोनी के पास पिच पर पहुंच गया। इस दौरान धोनी ने उस फैन से क्या बात की उसका खुलासा अब खुद उस फैन ने किया है।

यहां देखिए एमएस धोनी के उस फैन का वो वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने उस फैन से पिच पर करीब 21 सेकंड तक बात की। उसी फैन का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि उसे सांस कि दिक्क्त है, जिसका ईलाज धोनी ने कराने का वादा किया है। फैन ने बताया कि उन्होंने धोनी से क्या बात की, “मैं आपकी सर्जरी का ख्याल रखूंगा। आपको कुछ नहीं होगा, चिंता मत कीजिए। मैं आपको कुछ नहीं होने दूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “माही भाई ने बोला, ‘तुझे कुछ नहीं होगा, घबरा मत। मैं तुझे कुछ नहीं होने दूंगा। घबरा मत, ये लोग तुझे कुछ नहीं करेंगे।’ और मेरी आंखों से तो आंसू ही नहीं रुक रहे। माही भाई! इसीलिये सब कहते हैं THALA FOR A REASON”

आपको बता दें कि, आईपीएल 2024 की शुरुआत में ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि उनके लिए बल्ले से यह सीजन शानदार रहा, लेकिन वह आमतौर पर नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए जिसे देख कई लोग खुश नहीं थे। उन्होंने 14 मैचों में 53 ,67 के औसत से 161 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 220 से ज्यादा का रहा है।

close whatsapp