धोनी ने सालों बाद सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, तो सर जडेजा ने लगा दी क्लास! - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी ने सालों बाद सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, तो सर जडेजा ने लगा दी क्लास!

धोनी ने जनवरी 2021 के बाद 8 फरवरी 2023 को इंस्टा पर वीडियो किया शेयर।

MS Dhoni & Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni & Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को लोग आज भी उतना ही प्यार करते हैं, जितना उनके टीम इंडिया के कप्तान रहते करते थे। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर माही अब ना के बराबर ही एक्टिव रहते हैं, लेकिन हाल ही में थाला ने एक वीडियो शेयर कर सभी फैन्स को हैरान कर दिया और देखते ही देखते कुछ ही देर में वो वीडियो सुपर वायरल हो गया।

टीम इंडिया से मिले थे हाल ही में धोनी

जी हां, टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में एक मैच खेला था, इस दौरान धोनी टीम इंडिया से मुलाकात करने ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और साथ ही माही वाइफ साक्षी संग मैच भी देखने गए थे रांची के स्टेडियम में।

शायद सर जडेजा को पसंद नहीं आया धोनी का वीडियो डालना

*धोनी ने जनवरी 2021 के बाद 8 फरवरी 2023 को इंस्टा पर वीडिया किया शेयर।
*इस वीडियो में माही खेती करते आ रहे थे नजर, खुद चला रहे थे ट्रैक्टर।
*वायरल वीडियो पर सर जडेजा ने भी किया मजेदार कमेंट, फैन्स का आया पसंद।
*धोनी के इस वीडियो पर जडेजा ने कमेंट कर लिखा- बिना नंबर प्लेट के।

धोनी ने ये वीडियो डाल सभी को कर दिया हैरान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

युवा खिलाड़ियों से खूब बातें करते हैं थाला

जब भी धोनी को समय मिलता है, तो वो युवा खिलाडियों से बात करते हैं और उनको कई अहम टिप्स भी देते हैं। कुछ दिनों पहले माही का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो रांची के स्टेडियम में यंग खिलाडियों से बात करते हुए नजर आए थे।

हाल ही में रांची से वीडियो भी आया था सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MS Dhoni/ Mahi7781 (@maahi7.7.81)

close whatsapp