WPL 2023 ऑक्शन: हरमनप्रीत को मिला मुंबई इंडियंस का साथ, 1.80 करोड़ रुपए में फ्रेंचाइजी ने अपने खेमे में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023 ऑक्शन: हरमनप्रीत को मिला मुंबई इंडियंस का साथ, 1.80 करोड़ रुपए में फ्रेंचाइजी ने अपने खेमे में किया शामिल

हरमनप्रीत कौर का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

Harmanpreet Kaur (Image Source: Twitter)
Harmanpreet Kaur (Image Source: Twitter)

भारतीय टीम की शानदार कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में 1.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच में जबरदस्त जंग छिड़ी लेकिन अंत में मुंबई फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

हरमनप्रीत कौर ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उनको कई युवा खिलाड़ी अपना आदर्श मानती है। हरमनप्रीत ने अभी तक 124 वनडे मुकाबलों में 38.18 के औसत से 3382 रन बनाए हैं जबकि टी-20 में उन्होंने 146 मैचों में 28.26 के औसत से 2940 रन बनाए हैं।

कौर किसी भी गेंदबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस करने में सक्षम है। हाल ही में इस भारतीय बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 4 मुकाबलों में 136.25 के स्ट्राइक रेट से 109 रन जड़े थे।

मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखेंगी हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही काफी अच्छी है और इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

भारतीय कप्तान ने महिला बिग बैश लीग में भी खेला हुआ है और उनके पास टी-20 फ्रेंचाइजी लीग का भी काफी अनुभव है। मुंबई फ्रेंचाइजी भी यही चाह रही होगी कि कौर इस पहले सत्र में उनकी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए। अगर यह अनुभवी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की कप्तानी करती है तो वो खुद यही चाहेगी कि इस पहले सत्र में ही वो अपनी टीम को महिला प्रीमियर लीग का कप जिताए।

बता दें, पुरुष इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमों में से एक हैं। उन्होंने 5 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। अब हरमनप्रीत भी महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में इस ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

https://twitter.com/probo_india/status/1625070470138851329?s=20&t=noCc5cqrlp9ndlxV6nurlg

https://twitter.com/Sharayu_talks/status/1625070436420833283?s=20&t=noCc5cqrlp9ndlxV6nurlg

https://twitter.com/Rodony_/status/1625071401660211200?s=20&t=noCc5cqrlp9ndlxV6nurlg

close whatsapp