IPL 2025: MI के गेंदबाजों ने मुंबई में मचाई तबाही, KKR के बल्लेबाजों ने किया निराशाजनक प्रदर्शन । CricTracker Hindi

IPL 2025: MI के गेंदबाजों ने मुंबई में मचाई तबाही, KKR के बल्लेबाजों ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

मुंबई की ओर से डेब्युटेंट अश्वनी कुमार ने तीन ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए।

MI (Pic Source-X)
MI (Pic Source-X)

इस समय मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 का शानदार मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने निराशाजनक बल्लेबाजी की और टीम 116 रन पर ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। सभी गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है।

शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस मैच में दबाव बनाए रखा और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इस मैच में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन की बेहतरीन पारी खेली।

रघुवंशी के अलावा रमनदीप सिंह ने 22 रन का योगदान दिया जबकि मनीष पांडे ने 19 रन बनाए। रिंकू सिंह सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11 रन बनाए। सुनील नारायण अपना खाता भी नहीं खोल पाए जबकि उपकप्तान वेंकटेश अय्यर तीन रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

मुंबई की ओर से डेब्युटेंट अश्वनी कुमार ने तीन ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए। बाकी गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की।

मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 117 रन की जरूरत है

मुंबई इंडियंस को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 117 रन बनाने होंगे। अभी तक आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो दो मैच में उन्होंने एक में हार झेली है जबकि एक टीम ने अपने नाम किया है।

पहली पारी के खत्म होने तक मुंबई इंडियंस इस मैच में काफी आगे है और वह इस लक्ष्य को आसानी से अपने नाम करना चाहेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर यह मैच जीतना है तो टीम की गेंदबाजों को अविश्वसनीय गेंदबाजी करनी होगी और लगातार अंतराल में विकेट लेने होंगे।

close whatsapp