मुंबई इंडियंस ने दुनिया भर की स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया है- संजीव गोयनका - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस ने दुनिया भर की स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया है- संजीव गोयनका

गोयनका ने यह भी बताया किउनकी फ्रेंचाइजी के लिए गौतम गंभीर कौन सी भूमिका निभाएंगे।

Mumbai Indians
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

आरपीएसजी समूह के मालिक और इंडियन प्रीमियर लीग की नई लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने मुंबई इंडियंस को अपनी “सबसे बड़ी प्रेरणा” बताया। गोयनका ने लीग में अपनी शानदार सफलता के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी की सराहना की है। मुंबई इंडियंस के पास पांच आईपीएल खिताब हैं, जो लीग के इतिहास में किसी भी अन्य टीम से अधिक है।

गोयनका ने कहा कि मुंबई इंडियंस की सफलता का मॉडल केवल एक ही नहीं है, जिसे प्रत्येक आईपीएल टीम को अनुकरण करने का प्रयास करना चाहिए, बल्कि यह दुनिया के सभी खेल फ्रेंचाइजी के लिए प्रेरणा लेने का एक स्रोत है। इस बीच, गोयनका ने आगे कहा कि आईपीएल को मेगा-नीलामी की अवधारणा से दूर जाना चाहिए क्योंकि इसकी उपयोगिता समाप्त हो गई है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत में संजीव गोयनका ने कहा कि, “मुझे सिस्टम (मेगा ऑक्शन) का पालन करना है। नियमों और विनियमों में मेरी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा मुंबई इंडियंस है। उन्होंने क्या हासिल किया है, और वो इसके बारे में कैसे गए हैं। उन्होंने न केवल अन्य आईपीएल टीमों के लिए बल्कि दुनिया भर की खेल फ्रेंचाइजी के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार करके दिया है।”

संजीव गोयनका ने बताया क्या होगी गौतम गंभीर की भूमिका ?

गोयनका, इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक थे, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम में गौतम गंभीर की भूमिका क्या होगी, गंभीर को 18 दिसंबर को लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने मेंटोर नियुक्त किया था।

गंभीर की भूमिका को लेकर संजीव गोयनका ने कहा कि, “गौतम की मुख्य रूप से एक प्रेरक भूमिका होगी। वह लंबी अवधि में फ्रैंचाइजी के लिए एक ब्लूप्रिंट बनाने में भी मदद करेंगे। हम चाहते थे कि हमारे साथ कुछ सफल रिकॉर्ड वाले लोग हों। गौतम ने केकेआर के लिए युवाओं की एक पीढ़ी को सफलतापूर्वक तैयार किया है।”

close whatsapp