Big Breaking! धोनी के IPL से संन्यास लेने पर, पक्के दोस्त सुरेश रैना ने दी बड़ी अपडेट
RR बनाम CSK मैच से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
अद्यतन - May 13, 2024 1:05 pm

धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती फैन्स के लिए एक मिसाल की तरह है, भले ही रैना अब IPL ना खेलते हो लेकिन उसके बाद भी वो माही की हर बार सिर्फ तारीफ पर तारीफ करते हैं। इस बीच फैन्स को अभी तक नहीं पता है कि क्या माही अपना ये आखिरी IPL सीजन खेल रहे हैं या नहीं, लेकिन उनके दोस्त रैना ने एक बड़ा बयान दे दिया और वो काफी वायरल हो रहा है।
सुरेश रैना और धोनी का हुआ भरत मिलाप
जी हां, राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के बाद CSK टीम ने स्टेडियम में Lap Of Honour किया था, इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे। वहीं इस मैच के लिए सुरेश रैना भी चेपॉक में मौजूद थे कमेंट्री करने के लिए, तभी Lap Of Honour के समय रैना धोनी से जाकर मिले थे और दोनों के बीच काफी बातचीत हुई थी। जिसका वीडियो काफी पसंद किया गया है और फैन्स इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
सुरेश रैना ने धोनी को लेकर ये क्या बोल दिया?
*RR बनाम CSK मैच से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
*वायरल वीडियो में अभिनव मुकुंद ने सुरेश रैना से किया था एक खास सवाल।
*अभिनव ने रैना से पूछा था- क्या ये धोनी का चेन्नई में आखिरी मैच है।
*इस पर रैना ने अंग्रेजी में मजेदार जवाब देते हुए कहा था- Definitely not
धोनी को लेकर इस वीडियो में सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान
जब हुआ दो पुराने दोस्तों का मिलन
Etched in our memories! 💛#YellorukkumThanks
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 12, 2024
माही के साथ ही किया था इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा
साल 2020 में धोनी ने सभी को हैरान करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया था। जिसके बाद फैन्स काफी दुखी हो गए थे, वहीं इस बीच फैन्स का दुख भी डबल हो गया था। जब उसी दिन सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और सभी को हैरान कर दिया था। उसके कुछ समय बाद रैना ने IPL को भी अलविदा कर दिया था और अब वो दुनिया भर की लीग्स खेल रहे हैं।