नए सीजन में नई जर्सी पहने नजर आएंगे Mumbai Indians के खिलाड़ी, कप्तान हार्दिक ने किया बड़ा दावा - क्रिकट्रैकर हिंदी

नए सीजन में नई जर्सी पहने नजर आएंगे Mumbai Indians के खिलाड़ी, कप्तान हार्दिक ने किया बड़ा दावा

वीडियो में Mumbai Indians के कप्तान ने किए बड़े दावे।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Mumbai Indians का नाम IPL की सबसे सफल टीमों में आता है, लेकिन साल 2024 का सीजन टीम के खिलाफ काफी खराब गया था। वहीं अब ये टीम नई खिलाड़ियों के साथ नए सीजन की शानदार शुरूआत करने पर फोकस करेगी, साथ ही टीम एक और नई चीज के साथ मैदान पर उतरने वाली है।

Mumbai Indians की नई जर्सी देखी क्या आपने?

जी हां, सोशल मीडिया पर आज Mumbai Indians टीम की तरफ से नया वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो में टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी MI टीम की नई जर्सी में नजर आए रहे हैं। टीम की ये जर्सी IPL 2025 के लिए, वहीं जर्सी का रंग गोल्डन और नीला ही है लेकिन इस बार जर्सी के Graphics में बदलाव किया गया है। टीम के इस वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा रोहित शर्मा, बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं।

वीडियो में Mumbai Indians के कप्तान ने किए बड़े दावे

वहीं Mumbai Indians टीम के इस वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या पूरे स्वैग में नजर आए, इस दौरान कप्तान ने अपने फैन्स के लिए खास बात भी बोली। हार्दिक ने वीडियो में कहा कि- प्रिय पलटन हम जानते हैं कि हमारा पिछला सीज़न भूलने लायक था, लेकिन अब एक नया सीजन हमारे सामने है। इसे सही करने का मौका है  2025 हमारे लिए उस विरासत को वापस लाने का अवसर है। ये सिर्फ हमारी जर्सी नहीं है ये आपसे एक वादा है, आओ वानखेड़े में मिलते हैं।

Mumbai Indians का ये वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

एक नजर डालते हैं MI टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरों पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

Mumbai Indians टीम का पहला मैच कब होगा?

*इस बार IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है।
*जहां सीजन का पहला मैच RCB बनाम KKR का होगा।
*वहीं MI टीम अपना पहला ही मैच CSK के खिलाफ खेलेगी।
*23 मार्च को ये मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच।

MI टीम IPL 2025 के लिए

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर।

close whatsapp