आखिर क्यों सब लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि धोनी IPL से कब संन्यास लेंगे? मुरली विजय ने मीडियाकर्मियों को लगाई जमकर फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर क्यों सब लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि धोनी IPL से कब संन्यास लेंगे? मुरली विजय ने मीडियाकर्मियों को लगाई जमकर फटकार

पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी संस्करण हो सकता है।

Murali Vijay and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
Murali Vijay and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बारे में लगातार अटकलें लगाने के लिए मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। मुरली विजय का मानना है कि धोनी से लगातार उनके संन्यास को लेकर सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए और इससे खिलाड़ियों की मानसिकता पर भी काफी असर पड़ता है।

बता दें, पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी संस्करण हो सकता है। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मुरली विजय ने कहा कि, ‘यह सबकी अपनी सोच है कि उन्हें संन्यास कब लेना है। लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि एक क्रिकेटर किन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। उन्होंने देश को 15 साल दिए हैं।

हमें उनको जगह देनी चाहिए और उनसे लगातार यह नहीं पूछना चाहिए कि वो कब संन्यास लेंगे? यह सच में बहुत ही गलत सवाल है। सब लोग यही बात कर रहे हैं कि धोनी कब संन्यास लेंगे?’

मैं इस चीज का जवाब नहीं दे सकता: मुरली विजय

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक इंटरव्यू में मुरली विजय ने स्पोर्ट्सकीड़ा को बताया कि, ‘ यह मेरे लिए बहुत ही बुरी बात है कि मैं यहां बैठकर इसका जवाब दे रहा हूं। मैंने भी हाल ही में संन्यास लिया है और इसी वजह से मैं इसको लेकर चीजें समझ सकता हूं। हमने अपना दिल और पूरी जान इस खेल को दी है और यह सबकी अपनी पसंद होती है और लोगों को भी हमारी व्यक्तिगत जिंदगी से थोड़ी दूरी बनानी चाहिए।’

मुरली विजय इस समय IPL 2023 के लिए स्टार स्पोर्ट्स के साथ कमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘ मैंने हमेशा सिर्फ यही सोचा है कि मुझे मैदान पर उतरकर अच्छा खेलना है। अभी भी मैं दिल से खेलना चाहता हूं। जिन परिस्थितियों में आप लोगों ने मुझे रखा है उसी वजह से मैंने यह फैसला लिया। सही जवाब देना सभी के लिए काफी मुश्किल होता है।’

close whatsapp