चेन्नई की गर्मी में मुशफिकुर रहीम ने न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाजों का अकेला किया सामना, खेली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई की गर्मी में मुशफिकुर रहीम ने न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाजों का अकेला किया सामना, खेली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

BAN vs NZ (Pic Source-Twitter)
BAN vs NZ (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबले इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है।

बांग्लादेश की बात की जाए तो टीम ने शुरुआत काफी खराब की और उनके शुरुआती चार विकेट 56 रन पर गिर गए। हालांकि इसके बाद कप्तान शाकिब अल हसन और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 5वें विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुशफिकुर रहीम ने अपने कप्तान का काफी अच्छा साथ दिया और उन्होंने इस मैच में 75 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

मुशफिकुर रहीम ने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला। हालांकि, मुशफिकुर रहीम का विकेट मैट हेनरी ने झटका। मैट हेनरी ने मैच के 36वें ओवर में मुशफिकुर रहीम को बोल्ड किया और न्यूजीलैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

शाकिब अल हसन ने अपनी टीम के लिए खेली 40 रनों की जबरदस्त पारी

मुशफिकुर रहीम के अलावा बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने इस मैच में 51 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की शानदार पारी खेली। मेहदी हसन मीराज ने 30 रनों का योगदान दिया। फिलहाल बांग्लादेश यही दुआ कर रही होगी कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाए और मुकाबले को जीते भी।

जहां एक तरफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड ने दो मुकाबलों में दो जीत दर्ज की है वहीं बांग्लादेश ने दो मैच में एक में जीत और एक में हार का सामना किया है। न्यूजीलैंड ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है। उन्होंने इन दोनों ही मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?