कैमरून ग्रीन ने अपने बैटिंग पोजीशन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- कप्तान मुझे बल्लेबाजी के लिए…..
कैमरून ग्रीन ने कहा कि, उम्मीद है कि बाकि मैचों में अच्छी स्थिति में रहने वाले हैं।
अद्यतन - मई 9, 2023 12:11 अपराह्न

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि इस बीच उनके बैटिंग पोजीशन को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए।
बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू में कैमरून ग्रीन ने अपने बैटिंग पोजीशन को लेकर बात की। उनका कहना था कि कप्तान जिस नंबर पर भी बल्लेबाजी के लिए उन्हें भेजते हैं इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस टीम के साथ समय बिताने में उन्हें काफी अच्छा लगता है।
आने वाले मैचों में हम और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे- कैमरून ग्रीन
बता दें कैमरून ग्रीन ने कहा कि, हमने पिछले 10 मैचों में जो कुछ भी सीखा है, उम्मीद है कि बाकि मैचों में अच्छी स्थिति में रहने वाले हैं। अगर आप जीतते हैं तो आप दूसरे स्थान पर जा सकते हैं और अगर आप हार जाते हैं तो आप सेकंड लास्ट पर जा सकते हैं। हमें बस अपना बेस्ट परफॉरमेंस देना है। हम जानते हैं हमारे पास एक बेहतरीन टीम हैं बस हमें अपनी ताकत को वापस लाना है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कप्तान ने मुझे जो भी भूमिका निभाने को दी है। मैं मुंबई इंडियंस के साथ समय बिता कर भी खुश हूं और मैं किसी भी नंबर पर बैटिंग करके खुश हूं। इसके साथ ही उन्होंने वानखेड़े के पिच के बारे में भी बात की।
कैमरून ग्रीन ने कहा कि, हम जानते है कि वानखेड़े का विकेट कभी-कभी कितना अच्छा हो सकता है तो कभी-कभी गेंदबाजों की मुश्किलें भी बढ़ जाती है। इसलिए अपनी ताकत को पहचानना जरुरी है। हम जानते हैं हमारी टीम में कुछ वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और हम उन्हें हर तरह से समर्थन करेंगे। आईपीएल में मेरा अनुभव अविश्वसनीय रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं उनके विश्वास पर खतरा उतर सकूं।