Jasprit Bumrah ने बेटे अंगद के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर, तो प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाई वाइफ संजना - क्रिकट्रैकर हिंदी

Jasprit Bumrah ने बेटे अंगद के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर, तो प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाई वाइफ संजना

जसप्रीत बुमराह की इस पोस्ट पर उनकी वाइफ संजना गणेशन ने भी कमेंट किया है।

Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan. (Image Source: Instagram)
Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan. (Image Source: Instagram)

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली दिल तोड़ देने वाली हार का गम अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर कम कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए ब्रेक दिया गया है, और वह इस समय अपने न्यूबोर्न बेबी बॉय के साथ अपने ब्रेक का लुफ्त उठा रहे हैं।

Jasprit Bumrah ने शेयर की बेटे के साथ स्वीट तस्वीर

आपको बता दें, बुमराह और उनकी वाइफ संजना गणेशन 4 सितंबर को माता-पिता बने थे। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज एशिया कप 2023 के बीच श्रीलंका से भारत लौटे थे। इस बीच, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने हाल ही में अपने बेटे अंगद के साथ इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यहां पढ़िए: IPL 2024: हार्दिक पांड्या की वापसी की खबरों के बीच आर अश्विन ने प्रेडिक्ट की MI की मजबूत प्लेइंग इलेवन

इस तस्वीर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपने बेटे अंगद को गोद में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, और बड़े प्यार से उसकी ओर देख रहे हैं और इस समय उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान भी देखी जा सकती है। इस तस्वीर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि बुमराह पिता बनने के सुख को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। बुमराह ने इस इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरा लिटिल सनशाइन ☀️।”

यहां देखिए Jasprit Bumrah की इंस्टा पोस्ट

इस पोस्ट पर बुमराह की वाइफ और स्पोर्ट्स प्रेसेंटेटर संजना गणेशन ने भी कमेंट किया है। संजना ने कमेंट बॉक्स में लिखा: “मेरे पसंदीदा बॉयज” और एक रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया।

आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह ने हालिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए मोहम्मद शमी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बुमराह ने 11 CWC 2023 मैचों में 18.65 की औसत से 20 wicket लिए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?