अपने ODI फॉर्म पर Suryakumar Yadav ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा- कोई शर्म नहीं है मुझे कि... - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने ODI फॉर्म पर Suryakumar Yadav ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा- कोई शर्म नहीं है मुझे कि…

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि रोहित और राहुल ने मुझसे कहा है कि यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें आपने बहुत अधिक नहीं खेला है।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच बीते मंगलवार को तीसरा टी-20 मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और तिलक वर्मा (Tilak Verma) का प्रदर्शन शानदार रहा। इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत ही भारत यह मुकाबला जीत सका।

वहीं मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनका प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में बहुत खराब है और इसे स्वीकार करने में उन्हें कोई शर्म नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका गेम प्लान क्या होना चाहिए, इस पर उन्होंने केएल राहुल (KL Rahul) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ कई बार बातचीत की।

मेरे वनडे नंबर बहुत खराब हैं और इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है- सूर्यकुमार यादव 

Indian Express से बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव ने ODI फॉर्मेट को लेकर कहा कि, मेरे वनडे नंबर बहुत खराब हैं और इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। ईमानदार होना बहुत महत्वपूर्ण है। रोहित और राहुल ने मुझसे कहा है कि यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें आपने बहुत अधिक नहीं खेला है और आपको इसके बारे में सोचने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि आप 45 से 50 गेंद खेलें (अगर आप अंतिम 15 से 18 ओवर में बल्लेबाजी कर रहे हैं), और आप उसी के अनुसार खेलें।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अब यह मेरे हाथ में है कि मैं इस जिम्मेदारी को अवसर में बदलूं और टीम की सफलता में कैसे योगदान दूं। दरअसल, अगर टी20 क्रिकेट की बात करें तो इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। अपने अनोखे बैटिंग स्टाइल और शॉट्स से दुनिया भर के फैंस को वह एंटरटेन करते रहते हैं।

बता दें आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और भारत के लिए टी20ई फॉर्मेट (T20I Format) में SKY ने खुद को बेस्ट बल्लेबाजों में से एक साबित किया है। लेकिन बात जब वनडे क्रिकेट की आती है तो इस स्टार बल्लेबाज को इस फॉर्मेट में अभी भी खुद को साबित करना बाकी है। बता दें सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 26 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें वह 24.33 की औसत से सिर्फ 511 रन ही बना पाए हैं।

यहां पढ़ें: WI vs IND 3rd T20 stats Review: तीसरे टी-20 में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कई खिलाड़ियों ने अपने नाम दर्ज किए बड़े आंकड़े

close whatsapp