Ashes 2023: ओली रॉबिंसन के बयान पर नाथन लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नाथन लियोन ने 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली थी।
अद्यतन - Jun 26, 2023 12:34 pm

ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए एशेज 2023 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि इंग्लिश तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन को लेकर कई लोगों ने बड़ा बयान दिया है।
ओली रॉबिंसन ने उस्मान ख्वाजा को भी काफी कुछ बोला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नंबर 11 के बल्लेबाज को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के शानदार स्पिनर नाथन लियोन ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 8 विकेट पर 393 रन पर घोषित कर दिया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट खोकर अपनी पहली पारी में 386 रन बनाए। इंग्लैंड की दूसरी पारी काफी खराब रही और वो 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा मिले लक्ष्य को दो विकेट रहते हासिल कर लिया।
इंडिया टुडे के मुताबिक नाथन लियोन ने कहा कि, ‘सच बताए तो मैं नंबर 11 का बल्लेबाज हूं। बस यही बात है कि जोश हेजलवुड मुझे नंबर 11 पर बल्लेबाजी नहीं करने देते हैं। बस यही आपस की लड़ाई है और मैं किसी भी ड्रामा का शिकार नहीं होना चाहता।’
नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली थी महत्वपूर्ण पारी
बता दें, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नाथन लियोन ने 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली थी। नाथन लियोन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 28 जून से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा। दोनों टीमें इसमें जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगी। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी इतनी अच्छी नहीं रही थी। ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी वहीं इंग्लैंड के लिए दूसरा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है।