नाथन लायन हैं अनोखे सिक्सर किंग, जान कर रह जाएंगे हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

नाथन लायन हैं अनोखे सिक्सर किंग, जान कर रह जाएंगे हैरान

Nathan Lyon
Nathan Lyon (Photo by Morne de Klerk/Getty Images)

क्रिकेट में रिकॉर्ड की दुनिया भी बड़ी अजब-गजब है। ऐसे-ऐसे कीर्तिमान सामने आते रहते हैं कि आश्चर्य होता है। अब छक्कों को ही लीजिए। टेस्ट में या वनडे में या टी20 में या सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं इनके तो रिकॉर्ड रखे जाते हैं, लेकिन किस गेंदबाज को सबसे ज्यादा छक्के पड़े हैं इस पर कोई ध्यान नहीं देता।

अभी भी ढेर सारे टेस्ट मैच ऐसे हैं जिसमें किस गेंदबाज को छक्के लगे हैं इसका कोई ब्योरा नहीं है, लिहाजा इस बारे में कोई भी सटीक होने का दावा नहीं कर सकता। बहरहाल सन 2000 के बाद इस तरह के रिकॉर्ड मौजूद हैं।

इस रिकॉर्ड के मुताबिक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के आस्ट्रेलिया के नाथन लायन को पड़े हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में दो सौ से ज्यादा छक्के खाए हैं और इतने छक्के खाने वाले वे एकमात्र गेंदबाज हैं। लायन की हर 103 गेंदों पर एक छक्का लगा है।

इसक बाद नंबर आता है श्रीलंका के स्पिनर मुरलीधरन का। मुरलीधरन द्वारा खेले गए सारे टेस्ट मैचों के आंकड़े (छक्के खाने में) मौजूद नहीं है इसलिए उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर कहा जाता है कि उनकी गेंदों पर 194 से 198 छक्के लगे हैं।

रंगना हेरथ को 194 और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी को 184 छक्के लगे हैं। ये तो सारे स्पिनर्स हैं। तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा 64 छक्के दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज नतिनी को लगे हैं।

2000 के बाद टेस्ट मैचों में औसतन हर 280 गेंद में एक छक्का लगा है। सीमर को हर 629 गेंदों पर तो स्पिनर को 150 गेंदों पर एक छक्का लगा है।

close whatsapp