केएल राहुल खत्म करवाना चाहते थे लड़ाई, लेकिन नवीन-उल-हक बुलाने पर भी नहीं आए
विराट-नवीन-उल-हल की लड़ाई का एक और वीडियो मिला।
अद्यतन - May 2, 2023 12:17 pm

इस समय हर क्रिकेट फैन विराट कोहली और नवीन-उल-हक की लड़ाई की बात कर रहा है, साथ ही गौतम गंभीर ने भी इस लड़ाई के अंदर आग में घी डालने वाला काम किया था। इन सभी बातों के बीच सोशल मीडिया पर नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान केएल राहुल भी नजर आ रहे हैं।
लिया गया एक्शन और लगा फिर फाइन
LSG और RCB के बीच हुए मैच के बाद विराट कोहली और LSG मेंटोर गौतम गंभीर पर 100 प्रतिशत मैच फीस का फाइन लगा है। वहीं LSG के तेज गेंदबाज नवीन पर करीब 50 प्रतिश फाइन लगा है, दूसरी ओर अब ये दोनों ही खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कुछ ना कुछ खिलाफ लिख ही रहे हैं।
नवीन-उल-हक ने केएल राहुल की भी नहीं सुनी
*विराट-नवीन-उल-हल की लड़ाई का एक और वीडियो मिला।
*केएल राहुल वीडियो में विराट से बात कर रहे थे मैच के बाद।
*इस दौरान राहुल ने नवीन को लड़ाई खत्म करने के लिए बुलाया।
*लेकिन विराट और राहुल के पास नहीं आए नवीन-उल-हक।
नवीन-उल-हल को बुलाते हुए केएल राहुल और साथ में विराट कोहली

इंस्टा स्टोरी पर लिखी जा रही है बातें
विराट और नवीन के बीच हुई तकरार अब सोशल मीडिया तक भी पहुंच गई है, जहां दोनों ही खिलाड़ी नए अलग-अलग इंस्टा स्टोरी शेयर कर तंज कसने का काम किया है। इस बीच नवीन और गौतम गंभीर को लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्याजा ही ट्रोल कर रहे हैं, जिसके देखते हुए LSG के तेज गेंदबाज ने कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है।
विराट और नवीन की इंस्टाग्राम स्टोरी