'विराट' लड़ाई में घी डाल रहे हैं नवीन-उल-हक, खास अंदाज में मनाया कोहली के आउट होने का जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘विराट’ लड़ाई में घी डाल रहे हैं नवीन-उल-हक, खास अंदाज में मनाया कोहली के आउट होने का जश्न

इस बेहतरीन मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की और विराट कोहली को पहले ही ओवर में वापस पवेलियन भेजा। विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 4 गेंदों में मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट जेसन बेहरेनडोर्फ ने झटका।

हालांकि जैसे ही इस मैच में विराट कोहली का विकेट गिरा वैसे ही लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी साझा की है जिसमें वो मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच देख रहे हैं और साथ ही वो आम का लुफ्त उठा रहे हैं। वो अपने होटल के कमरे में बैठकर इस मैच को देख रहे हैं।

Naveen-ul-Haq Insta Story
Naveen-ul-Haq Insta Story

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें विराट कोहली की गौतम गंभीर और नवीन-उल-हक के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विराट कोहली और गौतम गंभीर के ऊपर 100% मैच फीस का जुर्माना लगाया था जबकि नवीन-उल-हक के ऊपर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था।

MI और RCB दोनों को यह मैच जीतना बेहद जरूरी

बता दें, दोनों टीमों के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने ही इस सीजन में अभी तक 10-10 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही टीमों ने 5 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6वें पायदान पर हैं जबकि मुंबई इंडियंस 8वें पायदान पर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छी शुरुआत की है और वो अपने घर में इस मैच को जीतना चाहेंगे। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें बचे हुए चारों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी अब यहां से सभी मैचों में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है।

close whatsapp