IPL 2024: नवजोत सिंह सिद्धू ने की KKR मेंटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ, कही ये बड़ी बात  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: नवजोत सिंह सिद्धू ने की KKR मेंटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ, कही ये बड़ी बात 

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है केकेआर

Navjot Singh Sidhu and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
Navjot Singh Sidhu and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। केकेआर ने कल 11 मई को ईडन गार्डंस मैदान पर हुए जारी सीजन के 60वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया था।

हालांकि, इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने से पहले टीम ने पिछले दो सीजन (2022 और 2023) को 7वें स्थान पर खत्म किया था। लेकिन इस साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम के नए मेंटर गौतम गंभीर की लीडरशिप में ना सिर्फ टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ, बल्कि टीम प्लेऑफ में सबसे पहले पहुंचने वाली टीम भी बनी।

दूसरी ओर, अब केकेआर टीम के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बड़ा बयान दिया है। सिद्धू का कहना है कि जब हालात मुश्किल होते हैं तो गौतम गंभीर को प्रेरणा मिलती है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि कोलकाता नाइट राडर्स की मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- मैंने देखा है कि जब स्थिति कठिन हो जाती है तो गौतम गंभीर और प्रेरित हो जाते हैं। राय देना शुरू कर देते हैं और ऐसा ही होना चाहिए। जब समुद्र शांत हो तो कोई भी पायलट बन सकता है, लेकिन आप विपरीत परिस्थितियों में ही सीखते हैं।

सिद्धू ने आगे कहा- आईपीएल के जारी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके पांच गेंदबाजों ने 10-10 विकेट हासिल किए हैं, और छठें गेंदबाज ने 9 विकेट हासिल किए हैं। मुझे इस सीजन कोई ऐसी टीम दिखाओ जिसके 6 गेंदबाजों ने 60 विकेट लिए हों।

दूसरी ओर, अब आईपीएल में केकेआर की बात करें तो उन्होंने कुल 12 मैच खेले है, जिसमें से 9 में जीत हासिल की है, तो 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं अब वह अपने आगामी मैच में 13 मई को गुजरात टाइटंस का सामना करने वाली है।

close whatsapp