नेपाल और ओमान ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए किया क्वालीफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

नेपाल और ओमान ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए किया क्वालीफाई

सिर्फ नेपाल ने ही नहीं बल्कि ओमान टीम ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Nepal and Oman (Pic Source-Twitter)
Nepal and Oman (Pic Source-Twitter)

नेपाल के क्रिकेट फैंस आज यानी 3 नवंबर का दिन बिल्कुल भी नहीं भूल पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आज नेपाल टीम ने UAE को दूसरे सेमीफाइनल में हराने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है। सिर्फ नेपाल ने ही नहीं बल्कि ओमान टीम ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अगले साल जून माह में USA और वेस्टइंडीज में होगा। जहां एक तरफ नेपाल ने यूएई को हराया वहीं दूसरी ओर ओमान ने बेहरीन को 10 विकेट से मात देकर यह खास उपलब्धि हासिल की।

कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ओमान ने बेहरीन को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहरीन 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन ही बना पाया। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज इमरान अली ने 23 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 रनों की पारी के लिए जबकि अहमर नासिर ने 26 रनों का योगदान दिया। सरफराज अली ने 23 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़े: ICC World Cup 2023: काफी बुरा लग रहा है कि टूर्नामेंट के इतने महत्वपूर्ण समय में मैट हेनरी हमारे साथ खिलाड़ी के रूप में नहीं होने वाले हैं: गैरी स्टीड

जवाब में ओमान ने बिना विकेट खोए इस मैच को अपने नाम किया। टीम की ओर से कश्यप प्रजापति ने 44 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58* रनों की मैच जिताऊं पारी खेली जबकि Pratik Athavale ने 42 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50* रन बनाए।

दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने जीत दर्ज की

दूसरे सेमीफाइनल की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन बनाए। टीम की ओर से वृत्तीय अरविंद ने 51 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली जबकि मोहम्मद वसीम ने 26 रनों का योगदान दिया। आसिफ खान ने 13 रन बनाए।

जवाब में नेपाल ने दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को अपने नाम किया। आसिफ शेख ने अपनी टीम के लिए 51 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 20 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34* रनों की पारी खेली।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?