नीदरलैंड टीम के खिलाड़ियों की कांप रही हैं टांगे, अफगानिस्तान के खिलाफ लगी रन आउट की हैट्रिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

नीदरलैंड टीम के खिलाड़ियों की कांप रही हैं टांगे, अफगानिस्तान के खिलाफ लगी रन आउट की हैट्रिक

इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

NED vs AFG (Pic Source-Twitter)
NED vs AFG (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 34वां मुकाबला अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

नीदरलैंड की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही थी और वेस्ले बर्रेसी पहले ही ओवर में मात्र एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट मुजीब उर रहमान ने लिया। पहला विकेट जल्द गिरने के बाद मैक्स ओ’डाउद और कॉलिन एकरमैन ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि, जैसे ही नीदरलैंड इस मैच में वापसी करने लगी मैक्स ओ’डाउद दो रन पूरा करने की वजह से रन आउट हो गए।

मैक्स ओ’डाउद दूसरा रन लेने के लिए मना नहीं कर पाए और Azmatullah Omarzai के शानदार थ्रो की वजह से उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा। इसके बाद कॉलिन एकरमैन भी रनआउट का शिकार हुए। जहां एक तरफ इस मैच में मैक्स ओ’डाउद ने 40 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 42 रन बनाए वहीं दूसरी ओर कॉलिन एकरमैन 35 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन ही बना पाए।

नीदरलैंड कॉलिन एकरमैन के रन आउट के सदमे से उबर पाता उसी की अगली गेंद पर टीम के कप्तान स्कॉर्ट एडवर्ड्स अपनी पहली गेंद पर बिना खाता खोले रनआउट हो गए। नीदरलैंड ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट रनआउट के जरिए ही गंवा दिए।

मात्र 97 रन पर नीदरलैंड की आधी टीम वापस पवेलियन पहुंची

बस डी लीडे भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर मोहम्मद नबी का शिकार हुए। अफगानिस्तान ने इस मैच में अपनी पकड़ वापस बना ली है और अब ऐसा लग रहा है कि वो इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेंगे। हालांकि नीदरलैंड का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है।

अगर अफगानिस्तान को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?