IPL 2023: CSK के खिलाफ भी RR के कप्तान संजू सैमसन नहीं खोल पाए अपना खाता, तमाम फैंस ने ट्विटर में जमकर लगाई फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: CSK के खिलाफ भी RR के कप्तान संजू सैमसन नहीं खोल पाए अपना खाता, तमाम फैंस ने ट्विटर में जमकर लगाई फटकार

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 17वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है।

Sanju Samson (Pic Source-Twitter)
Sanju Samson (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 17वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 36 गेंदों में 1 चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 22 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन का योगदान दिया।

देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन की बहुमूल्य पारी। हालांकि टीम के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरुआती दो मुकाबलों में संजू सैमसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन ना तो वो पिछले मैच में बड़ा स्कोर बना पाए और ना ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब इसी को लेकर तमाम लोगों ने संजू सैमसन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की है।

लगातार दूसरे मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल पाए संजू सैमसन को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/jai4u87/status/1646201479316000768?s=20

 

बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 में उन्होंने जीत हासिल की और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के सभी खिलाड़ी इस समय काफी फॉर्म में है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से शिमरॉन हेटमायर ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आकाश सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके। तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए जबकि रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोइन अली ने 1 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp