CSK के अपने डेब्यू मुकाबले में बेन स्टोक्स हुए फेल, तमाम फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने डेब्यू मुकाबले में बेन स्टोक्स मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अद्यतन - Mar 31, 2023 11:27 pm

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। इस समय चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि बेन स्टोक्स पहले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने डेब्यू मुकाबले में बेन स्टोक्स मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस महत्वपूर्ण मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। 2 विकेट जल्द गिरने के बाद क्रीज पर उतरे बेन स्टोक्स से CSK फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो उनकी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए।
बेन स्टोक्स को स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। इंग्लिश ऑलराउंडर 6 गेंदों में एक चौके की बदौलत मात्र 7 रन ही बना पाए। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को IPL 2023 ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।
बेन स्टोक्स की खराब बल्लेबाजी को देख तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
Literally Ben Stokes Jyada Dikh Hi Nahi Raha Hai. Dikha Raha Hai Toh Hug Raha Hai 😭
— Aufridi Chumtya (@ShuhidAufridi) March 31, 2023
well done ben stokes 😈
— … (@cout_harshal) March 31, 2023
16 cr lekr 16 tarike se kudh ki team maarne ka ghamand hain. #benstokes
— Dr. Sanjeev Goenka ( parody) (@cricexigency07) March 31, 2023
Abe Ben stokes
— Shauryy (@shauryy__) March 31, 2023
https://twitter.com/lenadelkhan/status/1641830076126748673?s=20
🚨 Ben Stokes vs Rashid Khan in IPL 17 runs 22 balls 3 dismissed.
— DrivexFlick (@DrivexFlickkk) March 31, 2023
Ben Stokes 😭
— 𝘔. 🌙 (@phirleeaayadil_) March 31, 2023
Ben stokes😭💀 pic.twitter.com/9m4pFAPzoL
— Lightning404 (@IshowLightning) March 31, 2023
https://twitter.com/inswinger30/status/1641826375890862081?s=20
Ben Stokes missed his big innings today…Black Shoes fml
— Vogue (@fuze713) March 31, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड ने 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 92 रन की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन का योगदान दिया। शिवम दूबे ने 19 रन बनाए जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन की नाबाद पारी खेली।
गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्ज़ारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके जबकि जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। बता दें, गुजरात टाइटंस इस शानदार टूर्नामेंट की गत विजेता हैं वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL ट्रॉफी 4 बार अपने नाम की है। दोनों ही टीमें IPL 2023 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।