मैच के बाद भी विराट कोहली-अनुष्का के बीच चल रहा था इशारों का खेल, वीडियो आया सामने
सेमीफाइनल मैच के बाद का एक वीडियो हुआ काफी वायरल।
अद्यतन - Nov 17, 2023 1:14 pm

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की थी, जहां इस जीत में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी की बहुत बड़ा हाथ था। जहां एक तरफ भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बनाई, तो दूसरी ओर ये मैच विराट के लिए एक और कारण से खास बन गया साथ ही इस दौरान स्टेडियम में उनकी वाइफ अनुष्का भी मौजूद थी।
विराट कोहली के जीवन का सबसे खास मैच था वो
जी हां, मुंबई में हुए वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल विराट कोहली के लिए सबसे खास मुकाबला बन गया है करियर का, जिसके 2 कारण है। पहला कारण ये है कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई, दूसरा कारण ये है कि इसी मैच में विराट ने 50 वनडे शतक पूरे किए और वो भी सचिन तेंदुलकर के सामने जिनके 49 वनडे शतक थे।
अनुष्का की हमेशा नजर रहती है विराट कोहली पर
*सेमीफाइनल मैच के बाद का एक वीडियो हुआ काफी वायरल।
*वीडियो में मैच खत्म होने के बाद पवेलियन जा रहे थे विराट कोहली।
*इस दौरान अनुष्का कोहली को बस लगातार हंसकर देखे जा रही थी।
*फैन्स को कपल ये वीडियो आ रहा है अब काफी ज्यादा पसंद।
इंटरनेट पर वायरल हुआ अनुष्का-विराट कोहली का ये वीडियो
किसे मिला मैच के बाद वाला मेडल?
साल 2003 का बदला देना है टीम इंडिया को
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी, सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को मात देकर फाइनल का टिकट पक्का किया है। ऐसे में अब टीम इंडिया के पास साल 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका है, जहां इस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को करारी मात दी थी और वो मैच साउथ अफ्रीका में खेला गया था। इस साल के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का सामना लीग स्टेज में भी हुआ था, जिसमें रोहित एंड कम्पनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था और टूर्नामेंट का विजय आगाज किया था चेन्नई से।