IND vs AUS: टीम इंडिया में शुरू हुई नई परंपरा, क्या आपको इसके बारे में पता है?
कोहली की टेस्ट कप्तानी में शुरू हुई थी ये परंपरा
अद्यतन - फरवरी 17, 2023 5:12 अपराह्न

क्रिकेट की दुनिया में वर्तमान समय में नए कीर्तीमान स्थापित कर रही भारतीय क्रिकेट टीम में नई परंपरा शुरू हो चुकी है। बता दें कि आप में से ज्यादातर क्रिकेट फैंस को इस बारे में नहीं पता होगा। अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में ही बताने जा रहे हैं।
बता दें कि अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 100वां टेस्ट मैच खेलने पर गार्ड ऑफ ऑर्नर देने की परंपरा शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि आज 17 फरवरी को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को खेलते ही मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए 100वां टेस्ट मैच खेल लिया है।
तो वहीं इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर जाने से पहले चेतेश्वर पुजारा को गार्ड ऑफ ऑर्नर से संम्मानित किया है। साथ ही आपको बात दें कि पुजारा भारत की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले कुल 13वें खिलाड़ी बन गए हैं।
पुजारा को दिया गया गार्ड ऑफ ऑर्नर
A new normal in Indian Cricket Team.
100th Test match’s special – Guard of Honour#Pujara #INDvsAUS #BGT2023 #Cricket #TeamIndia #CricTracker pic.twitter.com/JAvgEovuwK
— CricTracker (@Cricketracker) February 17, 2023
बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को गार्ड ऑफ ऑर्नर देने की शुरूआत टेस्ट क्रिकेट में पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में मानी जाती है। सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलने पर इशांत शर्मा को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया था। गौरतलब कि इशांत ने 24 फरवरी 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था।
तो वहीं इसके बाद दूसरा गार्ड ऑफ ऑर्नर पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली को दिया गया था, जब उन्होंने 12 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ मोहाली के मैदान पर अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। दूसरी तरफ इस कड़ी को आज चेतेश्वर पुजारा ने आगे बढ़ाया।