वायरल! फिल्मी हीरो की तरह बाइक राइड करते दिखे Dhoni, इंटरनेट पर आग की तरह फैला वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Dhoni का एक नया वीडियो।
अद्यतन - Jul 10, 2024 1:37 pm

हर दिन के साथ Dhoni की कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जिसे फैन्स दिल खोलकर प्यार देते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से इंटरनेट की दुनिया में माही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम इंडिया का ये पूर्व कप्तान किसी फिल्मी हीरो की तरह नजर आ रहा है।
हाल ही में Dhoni ने मनाया था अपना जन्मदिन
जी हां, 7 जुलाई को Dhoni ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसका वीडियो उनकी वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जहां इस वीडियो में धोनी के साथ बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी नजर आए थे, वहीं कई जडेजा से लेकर रैना ने माही के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी शेयर किया था।
Dhoni क्या DHOOM फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं?
*इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है Dhoni का एक नया वीडियो।
*नए वीडियो में माही बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं, लग रहे हैं किसी फिल्मी हीरो की तरह।
*Yamaha R1-Z बाइक चलाते समय धोनी ने पहना था पीले रंगा का हेलमेट भी।
*आखिरी में जाते समय वीडियो बनाने वाले फैन को BYE भी बोलकर निकले माही।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Dhoni का ये वाला वीडियो
जन्मदिन के खास मौके पर ये वीडियो आया था सामने
पहली बार धोनी की कप्तानी में जीता था टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप
हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जहां साल 2024 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ये खिताब अपने नाम किया है। उससे पहले भारतीय टीम ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, उस समय धोनी टीम के कप्तान थे। 2007 के बाद टीम इंडिया कई बार टी20 वर्ल्ड कप के करीब पहुंची, लेकिन उसे अपने नाम नहीं कर पाई। ऐसे में अब हिटमैन की कप्तानी में वो सपना पूरा हुआ है इस साल टीम और फैन्स का।