फैन्स से अपना नाम सुन इमोशनल हो गए थे मोहम्मद शमी, सब्र का मिली सबसे मीठा फल - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन्स से अपना नाम सुन इमोशनल हो गए थे मोहम्मद शमी, सब्र का मिली सबसे मीठा फल

मोहम्मद शमी ने कल खेला था वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच।

Shami (Photo Source: Instagram)
Shami (Photo Source: Instagram)

न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ भले ही विराट कोहली ने दमदार पारी खेली थी, लेकिन सारी सुर्खियां मोहम्मद शमी बटोर ले गए। सबसे अनुभवी ये गेंदबाज मौका ना मिलने के बाद भी शांत रहा और जैसे ही मौका मिला, शमी की गेंदबाजी से तूफान आ गया। ये तूफान ऐसा था कि, स्टेडियम में मौजूद फैन्स भी रफ्तार के सौदागर के मुरीद हो गए और हर कोई शमी का नाम ले रहा था।

मोहम्मद शमी के बाद विराट ने दिखाया अपना दम

कीवी टीम के खिलाफ पहले मोहम्मद शमी ने अपना दम दिखाया, उसके बाद लय में चल रहे है विराट कोहली का बल्ला भी हल्ला मचा गया। बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने वाले कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शतक लगा देते, लेकिन वो सिर्फ 5 रनों से चूक गए और 95 के स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया की जीत के बाद ये खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश नजर आया और मैच खत्म होते ही कोहली ने रोहित को गले गला लिया।

फैन्स की जुबान पर था सिर्फ मोहम्मद शमी का नाम

*मोहम्मद शमी ने कल खेला था वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच।
*इस दौरान न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को किया शमी ने आउट।
*जिसके बाद स्टेडिम में मौजूद फैन्स लगा रहे थे शमी के नाम के नारे।
*जिसे सुन ये तेज गेंदबाज नजर आया काफी ज्यादा ही खुश और इमोशनल।

मोहम्मद शमी का ये वीडियो हुआ जमकर वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की, जहां इस बार Best Fielder का मेडल श्रेयस अय्यर को मिला था। लेकिन इस बार इसका ऐलान काफी अलग अंदाज में किया गया, जहां Spider Cam के जरिए अय्यर की तस्वीर आई थी और फिर जडेजा ने उनके गले में मेडल डाला। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की और उसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों का जोश हाई है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?