न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की

9 मार्च से शुरू हो रही है टेस्ट सीरीज

New Zealand Cricket Team (Image Credit- Twitter)
New Zealand Cricket Team (Image Credit- Twitter)

9 मार्च से श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी टीम की घोषणा आज 2 मार्च को कर दी है। बता दें कि टीम की कमान एक बार फिर तेज गेंदबाज टिम साउदी को सौंपी गई है।

तो वही इस टीम में जो खिलाड़ी शामिल हैं उनमें से ज्यादातर वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था। लेकिन इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड तेज गेंदबाज जैकब डफी, लेग स्पिनर ईश सोढ़ी व चोटिल काइल जैमिंसन को कीवी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इस खतरनाक गेंदबाज को मिली जगह

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एक घातक गेंदबाज को कीवी टीम में शामिल किया गया है जिसने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड को जिताया था। गौरतलब है कि 13 सदस्यीय न्यूजीलैंड टीम में घातक गेंदबाज नील वैगनर को जगह मिली है।

देंखे श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम:

टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, स्कॉट कुगलेइजन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और विल यंग।

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल:

बता दें कि दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहला मैच 9 से 13 मार्च के बीच हेगली ओवल मैदान, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा और आखिरी मैच 17 मार्च से 21 मार्च के बीच बासिन रिजर्व मैदान, वेलिंगटन में खेला जाएगा।

close whatsapp