Lockie Ferguson को मिली न्यूजीलैंड की कप्तानी, NZC ने किया बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

Lockie Ferguson को मिली न्यूजीलैंड की कप्तानी, NZC ने किया बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज के तीन मैच क्रमशः 21, 23 और 26 सितंबर को ढाका में खेले जाएंगे।

Lockie Ferguson. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)
Lockie Ferguson. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने 2 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की है। बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के तीन मैच क्रमशः 21, 23 और 26 सितंबर को ढाका में खेले जाएंगे, जिसके बाद दोनों टीमें 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत जाएंगी।

इस बीच, स्टार तेज गेंदबाज Lockie Ferguson 21 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे, क्योंकि टॉम लैथम जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले ब्रेक दिया गया है। आपको बता दें, फर्ग्यूसन ने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ टी-20 अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी।

Lockie Ferguson पहली बार न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा लॉकी फर्ग्यूसन एक अनुभवी गेंदबाज हैं, और उन्हें गेंदबाजी के साथ-साथ पूरी टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया गया है, और वे इस भूमिका को अच्छे से निभाएंगे। वहीं दूसरी ओर, मार्क चैपमैन और जिमी नीशम को उनके पहले बच्चों के जन्म के कारण बांग्लादेश दौरे के लिए नहीं चुना गया। टॉम लैथम के साथ-साथ डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर और टिम साउदी को बांग्लादेश दौरे के लिए आराम दिया गया है ताकि उन्हें भारत जाने से पहले घर पर थोड़ा समय बिताने का मौका मिल सके।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

इस बीच, बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने कीवी टीम का तेज गेंदबाजी अटैक संभालेंगे, जबकि ईश सोढ़ी, रचिन रवींद्र और कोल मैककोन्ची स्पिन विभाग में चुने गए हैं। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जिन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए पिछले महीने यूएई के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया है, को ODI क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया है।

यहां देखिए बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम:

लॉकी फर्ग्यूसन (कप्तान), फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, चाड बोवेस, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, काइल जैमीसन, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?