न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन की फिटनेस ने दिया धोखा
न्यूजीलैंड ने घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपने टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन कप्तान केन विलियमसन की वापसी के अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।
अद्यतन - Feb 2, 2022 4:59 pm

न्यूजीलैंड इस महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन करने जा रहा है। यह टेस्ट सीरीज क्राइस्टचर्च में 17 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली है। इस सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच इसी मैदान में 25 फरवरी से खेला जाएगा। हालांकि, न्यूजीलैंड यह घरेलू टेस्ट सीरीज अपने कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के बिना ही खेलेगी।
फिलहाल न्यूजीलैंड ने घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपने टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन कप्तान केन विलियमसन की वापसी के अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। वह फिलहाल कोहनी की चोट से उबर रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं हो पाए है। बता दें, केन विलियमसन की कोहनी की चोट को सर्जरी की जरूरत नहीं है। वह 8-9 सप्ताह के रिहैब के बाद दोबारा क्रिकेट खेलना शुरु कर सकते हैं।
केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण भारत दौरे पर दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे। हालांकि, मार्च में उनके मैदान पर वापसी करने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है।
केन विलियमसन के वापसी के कोई आसार नहीं
न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज रॉस टेलर ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, और दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कीगन पीटरसन कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस दौरे से बाहर हो चुके हैं। जो मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम के लिए एक भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कीगन ने अहम भूमिका अदा की थी।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने stuff.co.nz से बातचीत में उम्मीद जताई है कि केन विलियमसन एक न एक दिन चोट से वापसी करेंगे, लेकिन कब करेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा केन विलियमसन को यह समायोजित करना पड़ सकता है कि वह तैयारी के बारे में कैसे जाता है, और शायद तैयारी अवधि में व्यापक नेट सत्र नहीं होने चाहिए। लेकिन अभी भी यह निर्धारित किया जाना बाकि है कि उनकी कोहनी कि चोट कैसे आकार लेती है।
न्यूजीलैंड के कोच ने अंत में कहा उनका प्लान यह है कि जब केन विलियमसन वापसी करे तो उन्हें कोई दर्द न हो। पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड ने उनको लेकर थोड़ा जल्दबाजी दिखाई थी, लेकिन इस बार वह ऐसा कोई भी खतरा नहीं उठाना चाहते हैं।