क्विंटन डी कॉक ने खेली टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी, अब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को सेंट लूसिया में दिखाना होगा कमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्विंटन डी कॉक ने खेली टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी, अब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को सेंट लूसिया में दिखाना होगा कमाल

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए।

ENG V SA (Pic Source-X)
ENG V SA (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में इंग्लैंड ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन डी कॉक के आउट होने के बाद अफ्रीकी टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 19 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जहां एक तरफ इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला, वहीं क्विंटन डी कॉक ने अपनी टीम को काफी अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया था।

क्विंटन के अलावा डेविड मिलर ने 43 रनों का योगदान दिया। Tristan Stubbs ने भी 12* रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि मोईन अली और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में बनाने होंगे 164 रन

इंग्लैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 164 रन बनाने होंगे। हालांकि, टीम के लिए यह स्कोर बनाना इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि यहां स्पिनर्स को काफी मदद है और दक्षिण अफ्रीका के पास केशव महाराज जैसे शानदार स्पिनर हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं।

बता दें, जहां एक तरफ अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को हराया था, वहीं इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इस लक्ष्य को अपने नाम जरूर करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?