न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा वनडे: भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे के दौरान कुछ ऐसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट
न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अद्यतन - नवम्बर 26, 2022 6:02 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौर पर है। और कल 27 नवंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा। स्थानीय समय अनुसार यह मैच दोपहर ढाई बजे शुरू होगा तो वहीं भारतीय समय अनुसार यह मैच सुबह सात बजे शुरू होगा।
बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन और टाॅम लैथम के शानदार साझेदारी की बदौलत सात विकेट से अपने नाम कर चुकी है। वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं कीवी टीम की नजरें अब दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन कर सीरीज जीतने पर होंगी।
वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया पहले मैच की गलतियों से सबक लेकर इस मैच को जीत, सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। खैर टी-20 सीरीज की तरह इस दूसरे वनडे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडराया हुआ है। जिसकी वजह से शायद फैंस को एक पूरा मैच देखने को न मिले।
कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
एक्यूवैदर डाॅटकाॅम (accuweather.com) के अनुसार सेडन पार्क, हैमिल्टन में दूसरे वनडे मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है जिससे मैच का मजा किरिकिरा हो सकता है। मैच शुरू होने के समय 85 प्रतिशत और शाम तक 58 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। वहीं मैच के दौरान तापमान 16 डिग्री रहेगा जो मैच खत्म होन तक 12 डिग्री तक गिर सकता है।
वहीं पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है तो सेडन पार्क, हैमिल्टन की पिच पर एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं बारिश की वजह से टीमें डकवर्थ लुइस नियम का फायदा लेने के लिए टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर और टिम साउदी।