न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड सीरीज पर कोविड-19 का संकट, ये महत्वपूर्ण खिलाड़ी पाया गया कोरोना संक्रमित - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड सीरीज पर कोविड-19 का संकट, ये महत्वपूर्ण खिलाड़ी पाया गया कोरोना संक्रमित

न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच पहले ही एकल टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच को रद्द करना पड़ा था।

Mark Chapman. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)
Mark Chapman. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

न्यूजीलैंड को नीदरलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले ही बड़े झटके का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच 25 मार्च को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच को बारिश के कारण पहले ही रद्द करना पड़ा था।

अब कोरोना ने वनडे सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड के दस्ते में दस्तक दें दी हैं। आपको बता दें, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 29 मार्च से तौरंगा में खेली जानी हैं।  आगामी घरेलू सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मार्क चैपमैन के रूप में बड़े झटके का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड-नीदरलैंड सीरीज पर कोरोना का खतरा

मार्क चैपमैन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, और जॉर्ज वर्कर को उनके प्रतिस्थापन के रूप में न्यूजीलैंड टीम में आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया हैं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने पुष्टि की हैं कि मार्क चैपमैन रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और वह माउंट माउंगानुई में बाकी टीम के साथ नहीं जुड़े थे। इसलिए आगामी वनडे सीरीज पर कोरोना का खतरा कम है।

29 मार्च को तौरंगा के बे ओवल में नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले जॉर्ज वर्कर 28 मार्च की सुबह माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के दस्ते में शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड की वेबसाइट stuff.co.nz के अनुसार, गैरी स्टीड ने एक बयान में कहा: “मार्क चैपमैन के लिए यह वास्तव में काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, और हम सभी को उनके लिए वास्तव में दुख हो रहा है। मार्क ने सभी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन किया था और साथ ही उन्होंने समय-समय पर जांच भी कराई थी।”

गैरी स्टीड का मानना है कि यह जॉर्ज वर्कर के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि वह हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। आपको बता दें, वर्कर ने आखिरी बार 2018 में न्यूजीलैंड के लिए कोई मैच खेला था।

डालिए एक नजर नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड पर

टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डग ब्रेसवेल माइकल ब्रेसवेल, जॉर्ज वर्कर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, हेनरी निकोल्स, ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर, विल यंग

close whatsapp