भारतीय महिला टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन जारी, वर्ल्ड कप 2022 से पहले गंवाई सीरीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय महिला टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन जारी, वर्ल्ड कप 2022 से पहले गंवाई सीरीज

झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा का तीसरे वनडे में प्रदर्शन सराहनीय रहा।

New Zealand Women (Image Source: NZC Twitter)
New Zealand Women (Image Source: NZC Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में तीसरा मुकाबला गंवाने के साथ मेजमान टीम को आगामी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 से पहले वनडे सीरीज भी गवां दी हैं।

यह तीसरा वनडे मुकाबला भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि मेहमान टीम पहले ही दो वनडे मुकाबले हार चुकी थी, लेकिन एक बार फिर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिलाओं को मात देने में सफल रही, और जारी घरेलू वनडे सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया हैं।

मेजबान कीवी महिला क्रिकेट टीम ने 18 फरवरी को तीसरा वनडे मैच तीन विकेट से जीतकर जारी पांच मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं। ये हार भारत के लिए निराशाजनक हैं, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद न्यूजीलैंड में महिला वर्ल्ड कप 2022 खेला जाना हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2022 से पहले न्यूजीलैंड का भारत पर दबदबा जारी

भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 49.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर भारतीय टीम पर तीन विकेट की जीत दर्ज की। बता दें, न्यूजीलैंड ने भारत को पहले वनडे में 62 रनों और दूसरे वनडे में 3 विकेट से मात दी थी।

https://twitter.com/sparknzsport/status/1494544996547973123

280 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर (67), लॉरेन डाउन (64*) और एमी सैटरथवेट (59) ने मैच जीतने वाली पारियां खेली, वहीं भारत के लिए झूलन गोस्वामी ने तीन विकेट लिए जबकि स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा को 1-1 सफलत मिली।

इससे पहले, भारतीय महिला टीम के लिए शफाली वर्मा ने 57 गेंदों पर 51 रन बनाए, वहीं सब्भिनेनी मेघना ने 61 रन और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 69 रन ठोके। इन तीनो बल्लेबाजों के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.3 ओवरों में ऑलआउट होते हुए 279 रन बनाये।

न्यूजीलैंड के लिए रोजमेरी मैयर और हन्ना रोवे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एमी सैटरथवेट ने एक विकेट झटका। जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा।

 

close whatsapp