चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जानें यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जानें यहां

न्यूजीलैंड के अलावा इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

Newzealand Team (Pic Source-Twitter)
Newzealand Team (Pic Source-Twitter)

न्यूजीलैंड को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में आठ टीमों को आपस में जबरदस्त क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड के अलावा इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

बता दें कि, हमेशा ही आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। टीम ने अपने स्क्वॉड की भी घोषणा कर दी है। इसी के साथ आज हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां बता रहे हैं।

सलामी बल्लेबाज:

Devon Conway और विल यंग

Devon Conway. (Photo Souce: Getty Images)
Devon Conway. (Photo Souce: Getty Images)

न्यूजीलैंड के इन दोनों ही धाकड़ खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को धाकड़ शुरुआत दिलाई है। विल यंग पावरप्ले में किसी भी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

वहीं Devon Conway के पास अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

मिडिल ऑर्डर:

केन विलियमसन, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, मार्क चैंपमैंन

Kane Williamson (Photo Source: Getty Images)
Kane Williamson (Photo Source: Getty Images)

अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और यह न्यूजीलैंड के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। केन विलियमसन के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने का काफी अनुभव है और आगामी टूर्नामेंट में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा।

टॉम लाथम, डेरिल मिचेल और मार्क चैंपमैंन यह तीनों ही खिलाड़ी सेट होने के बाद किसी भी टीम के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर सकते हैं।

ऑलराउंडर:

मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स

Mitchell Santner (Photo Source: Getty Images)
Mitchell Santner (Photo Source: Getty Images)

यह तीनों ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी प्रसिद्ध नाम है। माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ बल्ले और गेंद से ही नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग से भी विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। ग्लेन फिलिप्स को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में भी गिना जाता है और उनकी स्पिन गेंदबाजी भी किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकती है।

माइकल ब्रेसवेल को भी कोई भी टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी और उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड टीम के फिनिशर की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

मिचेल सैंटनर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। गेंदबाजी के साथ-साथ उन्हें बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

गेंदबाज:

मैट हेनरी‌ और लॉकी फर्ग्यूसन

Matt Henry (Image Credit- Twitter)
Matt Henry (Image Credit- Twitter)

यह दोनों ही तेज गेंदबाज हैं। मैट हेनरी‌ और लॉकी फर्ग्यूसन दोनों के पास यह काबिलियत है कि वो लगातार 145 केएमपीएच से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम है। यह दोनों ही खिलाड़ी पावरप्ले में घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp