तो ऐसे पड़ा निकोलस पूरन का भारतीय निकनेम 'दाल बाटी'.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो ऐसे पड़ा निकोलस पूरन का भारतीय निकनेम ‘दाल बाटी’….

निकोलस पूरन ने यह डिश राजस्थान में खाई थी और उनके साथ आवेश खान और रवि बिश्नोई भी रेस्टोरेंट गए थे।

Nicholas Pooran (Pic Source-X)
Nicholas Pooran (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज निकोलस पूरन को प्रसिद्ध डिश दाल बाटी चूरमा काफी पसंद आई थी और उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। निकोलस पूरन ने यह डिश राजस्थान में खाई थी और उनके साथ आवेश खान और रवि बिश्नोई भी रेस्टोरेंट गए थे।

1 साल के बाद वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज ने इस बात का खुलासा किया की पूरी दुनिया में लोग उन्हें इस व्यंजन के नाम से ही बुला रहे हैं। निकोलस पूरन ने कहा कि जब भी फैन उन्हें उनके नाम से बुलाते थे वो उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं देते थे हालांकि इसके बाद लोगों ने उन्हें दाल बाटी बुलाना शुरू कर दिया जिसको सुन लखनऊ सुपर जायंट्स के उपकप्तान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। निकोलस पूरन ने इस चीज का खुलासा लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद किया।

निकोलस पूरन हंसते हुए कहने लगे कि, ‘जहां भी मैं जाता था सब लोग मुझे निकी पी, निकी पी बुलाते थे और मैं उन्हें इग्नोर करके चला जाता था। हालांकि इसके बाद लोग मुझे दाल बाटी के नाम से बुलाने लगे और मैंने हंसना शुरू कर दिया।’

यह रही वीडियो:

निकोलस पूरन का प्रदर्शन अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। बता दें, निकोलस पूरन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे हैं। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी को लखनऊ सुपर जायंट्स का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में निकोलस पूरन ने केएल राहुल की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी।

अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलना है। निकोलस पूरन इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?