R Jadeja R Ashwin

AUS vs IND: पिछले 10 सालों में पांचवीं बार हुआ ऐसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी बार कप्तान ने लिया ये फैसला

पर्थ टेस्ट मैच में आश्विन और जडेजा दोनों को नहीं मिला मौका।

Ravindra Jadejan & R Ashwin (Photo Source: X)
Ravindra Jadejan & R Ashwin (Photo Source: X)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान ने जैसे ही प्लेइंग XI का ऐलान किया तो उसे देख हर कोई चौंक गया। दरअसल, पर्थ टेस्ट की प्लेइंग XI में अश्विन और जडेजा दोनों का ही नाम नहीं था। इस टेस्ट में टीम इंडिया के एकमात्र स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर होंगे।

इस प्लेइंग XI को देखने के बाद फैंस के जहन में सबसे पहले ये सवाल आया कि आखिरी बार कब भारत इस स्पिन जोड़ी के बिना कब टेस्ट मैच खेलने उतरा था। तो इस सवाल का जवाब हम आपको देंगे। आपको बता दें, पिछले 10 सालों में ऐसा 5वीं बार हुआ है, वहीं ऑस्ट्रेलिया में यह चौथी घटना है, जब भारत बिना अश्विन और जडेजा के इस मैच में खेलने उतरा है।

टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार भारत बिना अश्विन और जडेजा की जोड़ी के ऑस्ट्रेलिया में ही 2021 में खेला था। इस दौरान यह दोनों स्पिनर्स चोटिल थे। उस मैच में भी बतौर स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को ही मौका मिला था और उस मैच को टीम इंडिया ने 3 विकेट से अपने नाम किया था।

वहीं पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो यह मात्र 5वीं घटना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले भारत 2014 में एडिलेड में, 2018 में पर्थ में और 2021 में ब्रिसबेन में अश्विन-जडेजा के बगैर खेला था। वहीं इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 जोहान्सबर्ग में भी भारत जडेजा-अश्विन के बिना खेला था।

पिछले 10 सालों में अश्विन-जडेजा के बिना कब-कब खेला भारत

v ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड (2014, हार)

v दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2018, जीता)

v ऑस्ट्रेलिया, पर्थ (2018, हार)

v ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन (2021, जीता)

v ऑस्ट्रेलिया, पर्थ (2024)*

पर्थ टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI की बात करें तो, दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। नीतिश कुमार रेड्डी को बतौर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर डेब्यू करने का मौका मिला है, वहीं हर्षित राणा बतौर तेज गेंदबाज खेलेंगे। नीतिश को डेब्यू कैप विराट कोहली ने तो हर्षित को आर अश्विन ने सौंपी।

close whatsapp