'आराम से फॉर्म नहीं आती'- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने के बाद इरफान का ट्वीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आराम से फॉर्म नहीं आती’- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने के बाद इरफान का ट्वीट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मार्च 2022 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

Irfan Pathan. (Photo Source: Facebook)
Irfan Pathan. (Photo Source: Facebook)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (6 जुलाई) को मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम का ऐलान होने के बाद, भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने एक ट्वीट किया। उन्होंने यह ट्वीट उन खिलाड़ियों को लेकर किया जो इस वक्त खराब फॉर्म में हैं लेकिन फिर भी उन्होंने इस सीरीज से आराम लिया है।

इस वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा के साथ टीम के अन्य वरिष्ठ सदस्यों जैसे विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। इसलिए, रोहित की अनुपस्थिति में, शिखर धवन को भारत का कप्तान बनाया गया है वहीं जडेजा को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। 2022 की शुरुआत के बाद से धवन भारत की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी होंगे।

रोहित, विराट जैसे खिलाड़ियों को दिया गया है आराम

रोहित और कोहली का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल में रोहित आउट ऑफ़ फॉर्म दिखे थे और उसके बाद से उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका की घरेलू श्रृंखला के दौरान आराम दिया गया था और इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए रिशेड्यूल टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। दूसरी ओर, कोहली पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और यह टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

इस बीच वनडे टीम का ऐलान होने के बाद  इरफान ने एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आराम करते हुए कोई भी फॉर्म में वापस नहीं आता है।’ इरफान ने अपने इस ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।

यहां देखिए इरफान का वो ट्वीट

टी-20 विश्व कप में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है और उसको ध्यान में रखते हुए भारत की चयन समिति एक मजबूत टीम बनाने के लिए कई खिलाड़ियों को आजमा रही है। जहां हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी खेल टीम कॉम्बिनेशन में लौट आए हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अच्छा करने के बाद टीम में जगह बनाई है।

close whatsapp