World Cup 2023 के लिए आयोजित नहीं होगी कोई भी ओपनिंग सेरेमनी- रिपोर्ट्स
5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है क्रिकेट वर्ल्ड कप
अद्यतन - Oct 4, 2023 5:05 pm

5 अक्टूबर, 2023 से भारत की मेजबानी में शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए कोई भी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं होगी। गौरतलब है कि आज 4 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे ‘कैप्टन डे’ नाम दिया गया।
बता दें कि आज सभी 10 टीमों के कप्तान अहमदाबाद में एक साथ फोटो खिंचाने और प्रेस काॅन्फ्रेंस के लिए इकठ्ठा हुए हैं। तो वहीं इस बार वर्ल्ड कप का पहला मैच साल 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने वाली इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।
दूसरी ओर, पिछली बार जब भारत में 2011 में इसका आयोजन संयुक्त मेजबानी में हुआ था कि तब ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुआ था, लेकिन इस बार वर्ल्ड कप 2023 के लिए कोई भी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होने वाला है। बता दें कि इससे पहले मीडिया में खबरें थी कि बाॅलीवुड एक्टर रनवीर सिंह और तमन्ना भाटिया वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफाॅर्म कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक वर्ल्ड कप के लिए कोई भी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होने वाला है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि वर्ल्ड कप के लिए किसी भी उद्घाटन समारोह योजना नहीं बनाई गई है। इस बात की पुष्टि कर सकते हैं।
आईपीएल में आप एक छोटा सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, क्योंकि वो मैच शाम में शुरू होते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के मैच दोपहर में शुरू होंगे। इस कारण ऐसा संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे’- क्रिकेट के शुरूआती दिनों को लेकर बोले Rohit Sharma