आईपीएल 2023: लखनऊ के खिलाफ शतक से चूकने के बाद शुभमन गिल का रिएक्शन आया सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: लखनऊ के खिलाफ शतक से चूकने के बाद शुभमन गिल का रिएक्शन आया सामने

शुभमन गिल ने जारी आईपीएल 2023 में 11 मैचों में 469 रन बनाए हैं, और इस समय हाईएस्ट रन-स्कोरर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

Shubman Gill. (Image Source: BCCI-IPL)
Shubman Gill. (Image Source: BCCI-IPL)

भारतीय स्टार और गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 7 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 51वें मैच में तूफानी पारी खेली।

शुभमन गिल इस GT vs LSG मैच में अपने आईपीएल करियर के पहले शतक के बेहद करीब थे, लेकिन अंत में स्ट्राइक पर डेविड मिलर आ गए और वह अपने यादगार शतक से चूक गए। गिल ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रनों की अपनी यादगार पारी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ दो चौकें और सात छक्के लगाए।

शतक से चूकने का प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल को नहीं है कोई गम

इसके अलावा, 23-वर्षीय बल्लेबाज ने रिद्धिमान साहा (43 गेंदों में 81 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी कर डिफेंडिंग चैंपियन टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 227 रनों का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। इस दोनों सलामी बल्लेबाजों की विस्फोटक परियों के बदौलत गुजरात ने लखनऊ के खिलाफ 56 रनों की आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल 2023 की अंकतालिका में 16 अंको के साथ दोबारा शीर्ष पर पहुंच गई है।

इस बीच, गिल ने अपने पहले आईपीएल शतक से चुकने के बारे में कहा कि वह शतक तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन वह बाउंसर के खिलाफ छक्का लगाने में नाकामयाब रहे। हालांकि, युवा सलामी बल्लेबाज को उम्मीद है कि जारी आईपीएल 2023 में अगले पांच-छह मैचों में से किसी मैच में तो वह शतक लगाने में कामयाब होंगे।

शुभमन गिल ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा: “यह (शतक पूरा करना) मेरे दिमाग में था, लेकिन मैं उस बाउंसर से चूक गया और मुझे सिंगल मिला। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है, अभी 5-6 मैच बाकी हैं, और मुझे उम्मीद है कि मैं उनमें से एक में अपना शतक पूरा कर लूंगा।”

close whatsapp