संजू सैमसन ने कर दी शिखर धवन की गजब बेइज्जती , तो गब्बर ने भी दिया कमेंट में करारा जवाब! - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन ने कर दी शिखर धवन की गजब बेइज्जती , तो गब्बर ने भी दिया कमेंट में करारा जवाब!

संजू सैमसन ने शिखर धवन के साथ एक तस्वीर की पोस्ट।

Shikhar Dhawan And Sanju Samson. (Image Source: IPL/Twitter)
Shikhar Dhawan And Sanju Samson. (Image Source: IPL/Twitter)

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान टीम ने IPL 2023 का धमाकेदार आगाज किया था, लेकिन फिर टीम बीच में कुछ मैच हारी और सारा गणित बिगड़ गया। जिसके बाद टीम ने अपना आखिरी लीग मैच जीत के साथ खत्म किया, जहां RR टीम ने इस मैच में पंजाब की टीम को मात दी और इसके बाद संजू ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया।

संजू सैमसन की टीम को अभी भी है आस

दूसरी ओर RR टीम अपने सभी लीग मैच खेल चुकी है, वहीं टीम का प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों के भरोसे है। अगर मुंबई और RCB अपने-अपने आखिरी लीग मैच हार जाती है, तो राजस्थान टीम अपनी नेट रन रेट के चलते प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

गब्बर को ट्रोल कर दिया शायद संजू सैमसन ने!

*संजू सैमसन ने शिखर धवन के साथ एक तस्वीर की पोस्ट।
*कैप्शन में संजू ने इस साल 1-1 जीत अपने नाम करने की बात लिखी।
*इस साल 2 बार आमने-सामने हुए मुकाबले में, 1-1 बार जीती दोनों टीमें।
*धवन ने भी कमेंट में संजू को बधाई दी और अगले साल मिलने की बात लिखी।

संजू सैमसन का शिखर धवन का के लिए खास पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

पंजाब टीम के लिए कुछ नहीं बदला

पंजाब टीम ने कभी केएल राहुल, कभी मयंक अग्रवाल तो कभी शिखर धवन को कप्तान बनाया। लेकिन इस टीम के लिए अभी तक कुछ नहीं बदला, हर सीजन ये टीम अंक तालिका पर काफी नीचे अपना सफर खत्म करती और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है IPL 2023 में।

कुछ ऐसा रहा है इस टीम का अब तक का प्रदर्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp