भारत के पास टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन वो उनका सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं: माइकल वॉन - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के पास टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन वो उनका सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं: माइकल वॉन

एक बात यह भी है कि टीम ने ऋषभ पंत का इस्तेमाल अच्छी तरह से नहीं किया है: माइकल वॉन

Michael Vaughan and Suryakumar Yadav (Image Source: Twitter)
Michael Vaughan and Suryakumar Yadav (Image Source: Twitter)

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने इस मैच में जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब उन्हें फाइनल में पाकिस्तान के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में मैच खेलना है।

दूसरे सेमीफाइनल से पहले तमाम लोगों को उम्मीद थी कि इस मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने ऐसा होने नहीं दिया। इन दोनों ने धुआंधार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को जबरदस्त मात दी। इस मुकाबले के बाद तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की आलोचना की।

इसी के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने द टेलीग्राफ के अपने कॉलम में यह लिखा है कि टीम के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्होंने इसका सही तरह से उपयोग नहीं किया और इसी वजह से रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं रहा।

माइकल वॉन ने अपने कॉलम में लिखा कि, ‘दुनियाभर के सभी खिलाड़ी जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने जाते हैं उनका यही कहना होता है कि IPL को खेलने के बाद उनके खेल में काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं लेकिन भारत के प्रदर्शन पर क्या असर पड़ा है?

मैं इस बात से हैरान हूं कि उनके पास इतने बेहतरीन टैलेंट मौजूद है लेकिन उसके बावजूद वह टी-20 क्रिकेट कैसे खेलते हैं? उनके पास खिलाड़ी हैं लेकिन उनका वह सही तरह से उपयोग नहीं कर रही हैं। आखिर वो क्यों शुरुआती 5 ओवरों में विरोधी टीम के गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी होने का मौका देते हैं?’

ऋषभ पंत से ओपनिंग करानी चाहिए: माइकल वॉन

माइकल वॉन का मानना है कि ऋषभ पंत से ओपनिंग करानी चाहिए। उनकी मानें तो वो भले ही मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं लेकिन टॉप ऑर्डर में वो शानदार प्रदर्शन करेंगे।

माइकल वॉन ने आगे कहा कि, ‘एक बात यह भी है कि टीम ने ऋषभ पंत का इस्तेमाल अच्छी तरह से नहीं किया है। इस समय के खेल को देखते हुए उन्हें टॉप पर भेजना चाहिए जिससे वो कड़ा प्रहार करें और विरोधी टीम पर दबाव डालें। इंडिया की कोई आलोचना नहीं करना चाहता क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्होंने काफी कुछ सुन लिया है लेकिन उन्हें अब सीधी बात बतानी चाहिए।’

close whatsapp