आकाश चोपड़ा ने 2022 में अपने टॉप 5 टी-20 बल्लेबाजों का चयन किया

आकाश चोपड़ा ने 2022 के अपने टॉप 5 टी-20 बल्लेबाजों को चुना

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में 2022 के टॉप 5 टी-20 बल्लेबाजों को चुना।

Aakash Chopra. (Photo Source: Facebook)
Aakash Chopra. (Photo Source: Facebook)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए तमाम लोगों का दिल जीत लिया था। बता दें, एशिया कप 2022 से पहले विराट कोहली का फॉर्म काफी खराब चल रहा था, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए एशिया कप में अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा। सभी प्रारूपों को मिलाकर यह उनका 71वां शतक था जो अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने जड़ा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने 6 मुकाबलों में 98.66 के औसत से 296 रन बनाए। वो इस शानदार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसी के साथ भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली के फॉर्म की जमकर तारीफ की है। चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में 2022 के टॉप 5 टी-20 बल्लेबाजों को चुना।

आकाश चोपड़ा की इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर थे। 2022 के आंकड़ों को देखते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने टॉप 5 टी-20 बल्लेबाजों की रैंक कुछ इस प्रकार दी। उन्होंने पहले नंबर पर भारत के सूर्यकुमार यादव को रखा इसके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को। तीसरे पर भारत के विराट कोहली थे, चौथे पर जिंबाब्वे के सिकंदर रजा और पांचवे पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे। अपने यूट्यूब चैनल में चोपड़ा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उनके 2022 के प्रदर्शन को लेकर काफी कुछ कहा।

किसी ने नहीं सोचा होगा कि विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘ किसी ने नहीं सोचा होगा कि विराट कोहली इस लिस्ट में जगह बना सकते हैं। पिछले दो-तीन सालों में वो अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। IPL में भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। कोई भी चीज उनके लिए सही नहीं हो रही थी लेकिन 2022 के अंत तक चीजें एकदम से बदली। इस साल टी-20 में विराट कोहली ने 20 मुकाबलों में 138.23 की स्ट्राइक रेट और 55.78 के औसत से 781 रन बनाए।

टी-20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ पिच काफी मुश्किल थी लेकिन उसके बावजूद उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।’

आकाश चोपड़ा ने अपनी लिस्ट में बाबर आजम को शामिल नहीं किया। इसको लेकर भी भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने अपना बयान रखा।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘ आंकड़ों को देखते हुए बाबर आजम को नंबर पांच पर होना चाहिए था लेकिन मैं उनको इस लिस्ट में शामिल नहीं कर रहा हूं। बाबर आजम ने 26 मुकाबलों में 32 के औसत और 123 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए हैं लेकिन मैं उनको अपनी टीम में शामिल नहीं कर सकता। उनकी जगह में डेवॉन कॉनवे को लिस्ट में चुनना चाहूंगा। डेवॉन कॉनवे के 2022 में टी-20 के आंकड़े कमाल के हैं। अगर उन्होंने इस साल थोड़े और मुकाबले खेले होते तो वो शीर्ष क्रम में होकर और सूर्यकुमार यादव की जगह भी हासिल कर लेते।’

close whatsapp