क्या जस्टिन लैंगर के बाद जेसन गिलेस्पी होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए कोच! जानिए पूर्व गेंदबाज की राय - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या जस्टिन लैंगर के बाद जेसन गिलेस्पी होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए कोच! जानिए पूर्व गेंदबाज की राय

जेसन गिलेस्पी ने जस्टिन लैंगर मामले पर भी प्रतिक्रिया दी हैं।

Jason Gillespie
Jason Gillespie. (Photo by Dan Mullan/Getty Images)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाने के दावों को खारिज कर दिया है। जेसन गिलेस्पी वर्तमान में बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच हैं। वह अतीत में इंग्लिश काउंटी टीमों ससेक्स और यॉर्कशायर के साथ भी काम कर चुके हैं। जस्टिन लैंगर, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया है, जेसन गिलेस्पी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं।

जस्टिन लैंगर के विवादित इस्तीफे के बाद मीडिया में अचानक खबरे फैल गई थी कि जेसन गिलेस्पी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, पूर्व तेज गेंदबाज ने सभी अटकलों का खंडन करते हुए कहा हैं कि उन्हें आस्ट्रेलिया की कोचिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह एडिलेड स्ट्राइकर्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करके बहुत खुश हैं।

जेसन गिलेस्पी को आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कोचिंग में नहीं हैं कोई दिलचस्पी

जेसन गिलेस्पी ने कहा वह खुद को किसी भी काम के लिए आगे नहीं रख रहे हैं, बल्कि वह दक्षिण आस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया टीम की कोचिंग के लिए उनके नाम के बारे में सोचा जाना उन्हें अच्छा लगा, लेकिन वह निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे है, और इन खबरों को लेकर वह लोगो को और ज्यादा मनोरंजन प्रदान नहीं करने वाले है।

कोच ने कहा उन्हें अपनी घरेलू टीम के साथ बहुत काम करना है। उनके पास दक्षिण आस्ट्रेलिया और एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ दुनिया का सबसे बढ़िया काम है और वह पूरी तरह इन दोनों टीमों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जस्टिन लैंगर के इस्तीफे और इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में जो बवाल चल रहा हैं उस पर बात करते हुए जेसन गिलेस्पी ने कहा जिस तरह से चीजें घटी हैं उससे हर कोई बहुत निराश है।

जस्टिन लैंगर का इस तरह से टीम से बाहर होना दिल तोड़ देने जैसा है। उन्होंने कहा लैंगर ने इतने अपमान के बाद भी खुद को बहुत अच्छी तरह से संभाला हैं। पूर्व गेंदबाज ने कहा बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है किसी को भी पता नहीं हैं, लेकिन जस्टिन लैंगर पिछले तीन सालों में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा काम किया हैं। स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।

close whatsapp