भारत के पास ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प ओपनिंग के लिए मौजूद हैं- पूर्व भारतीय ऑलराउंडर का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के पास ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प ओपनिंग के लिए मौजूद हैं- पूर्व भारतीय ऑलराउंडर का बयान

ऋषभ पंत को इंग्लैंड सीरीज के दो मुकाबलों में ओपन करने का चांस दिया गया था।

Rishabh Pant and Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter/BCCI)
Rishabh Pant and Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter/BCCI)

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रितिंदर सोढ़ी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऋषभ पंत को भारत के लिए सलामी बल्लेबाज बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना ​​है कि मध्यक्रम के लिए ऋषभ पंत एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। पंत को हाल ही में सबसे छोटे प्रारूप में दो बार पारी की शुरुआत करने का मौका दिया गया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ।

इंग्लैंड सीरीज के दौरान T20I में विकेटकीपर-बल्लेबाज ने भारत के लिए ओपनिंग की, जहां वह केवल 26 और 1 रन की पारी खेलने में सफल हो पाए। इस ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर टिप्पणी करते हुए, सोढ़ी ने कहा कि पंत की भूमिका रोहित शर्मा के साथ साझेदारी करने की नहीं है, बल्कि मध्यक्रम में गेम-चेंजर बनने की है।

इंडिया न्यूज पर बातचीत के दौरान रितेंदर सोढ़ी ने कहा कि, “मैं ऋषभ पंत से ओपन कराए जाने के पक्ष में नहीं हूं। वो भारत के एक मेन प्लेयर हैं। जब 15वें और 16वें ओवर में मुकाबला कड़ा हो जाता है तो फिर भारतीय टीम को पंत की जरूरत वहां पर होती है। आप मिडिल ऑर्डर्स में उनका प्रयोग ज्यादा अच्छी तरह से कर सकते हैं।

भारत के पास ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प ओपनिंग के लिए मौजूद हैं – रितेंदर सोढ़ी

वो स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल सकते हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि ऋषभ पंत नई गेंद नहीं खेल सकते हैं लेकिन ओपनिंग के लिए आपके पास उनसे बेहतर विकल्प टीम के पास मौजूद हैं। अब बचे हुए चार मुकाबलों में इशान किशन को ओपन करना चाहिए।

पंत के अलावा भी भारत पिछले कुछ महीनों में टी-20 फॉर्मेट में ओपनिंग को लेकर कई प्रयोग कर रहा है। टीम मैनेजमेंट ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में सूर्यकुमार यादव से भी ओपन करवाया था। बहरहाल, यादव कुछ हद तक उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने 16 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली थी।

close whatsapp