गेंदबाज दीपक चाहर फिर से ना कर ले खुद को चोटिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

गेंदबाज दीपक चाहर फिर से ना कर ले खुद को चोटिल

गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर की नई इंस्टा स्टोरी।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का पूरा फोकस इन दिनों वापसी पर है, ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो कर एक बार फिर से भारतीय टीम में खेलने को बेकरार है। इस बीच चाहर ने सोशल मीडिया पर दिखाया है कि, वो वापसी के लिए कितनी कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं।

गेंदबाज दीपक चाहर रहे IPL से भी दूर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर की चोट इतनी लंबी चली कि, वो इस साल का आईपीएल भी नहीं खेल पाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि वो बीच सीजन में वापसी कर लेंगे, लेकिन वो रिहैब के दौरान फिर से चोटिल हो गए और पूरे सीजन से बाहर हो गए।

अरे! गेंदबाज दीपक चाहर फिर से चोटिल हो गए तो?

*गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर की नई इंस्टा स्टोरी।
*इस स्टोरी में दीपक चाहर फिटनेस पर कर रहे हैं काम।
*NCA में रिहैब कर रहे हैं इन दिनों गेंदबाज दीपक चाहर।
*जल्द ही कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी।

फास्ट बॉलर की इंस्टा स्टोरी से कुछ तस्वीरें

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

पूरी तरह ऑलराउंडर बन चुका है ये खिलाड़ी

पिछले कुछ समय से दीपक चाहर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं, जिसे देखते हुए वो आने वाले समय में टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

इस गेंदबाज को मिलता रहा है धोनी का साथ

दीपक चाहर काफी समय से चेन्नई टीम से आईपीएल खेल रहे हैं, धोनी की कप्तानी में इस खिलाड़ी ने अपने आप में काफी सुधार किया है और धोनी से काफी कुछ सीखा है। माही दीपक पर काफी भरोसा करते हैं, जिसके चलते इस आईपीएल ऑक्शन में इस गेंदबाज को CSK ने 14 करोड़ में खरीदा था।

close whatsapp