कुमार संगकारा ने की यशस्वी जायसवाल की तारीफ, कहा- वह सिर्फ टैलेंटेड खिलाड़ी नहीं है बल्कि…..
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में नौ मैचों में कुल 428 रन बनाने के साथ साथ ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं।
अद्यतन - May 1, 2023 9:53 pm

आईपीएल के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन राजस्थान टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने काफी बेहतरीन पारी खेली। बता दें उन्होंने 62 गेंदों का सामना कर 124 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की तारीफ टीम के हेड कोच कुमार संगकारा ने की है।
दरअसल कुमार संगकारा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि यशस्वी टीम इंडिया के फ्यूचर हैं। वह ना सिर्फ टैलेंटेड खिलाड़ी हैं बल्कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। साथ ही उनका मानना है कि वह बहुत तेजी से चीजों को सीखते हैं।
राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए यशस्वी को रन बनाते रहना होगा- कुमार संगकारा
एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुमार संगकारा ने कहा कि, वह (यशस्वी जायसवाल) एक ऐसा खिलाड़ी है जो ना सिर्फ प्रतिभाशाली है बल्कि कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी हैं। वह तैयारियों में काफी समय लगाते हैं और नेट्स पर काफी समय बिताते हैं। उन्होंने हमारे साथ तीन से चार साल बिताएं हैं, जो यह दिखाता है कि वह अपने काम को लेकर कितने फोकस्ड हैं और उनका प्रदर्शन भी यही दर्शाता है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी जारी रखा। ना सिर्फ हमारे साथ बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्हें लंबा सफर तय करना है। उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए रन बनाते रहना होगा।
कुमार संगकारा ने कहा कि, यश की सबसे अच्छी बात यह यही कि वह चीजों को सीखते हैं और बहुत जल्द सिख जाते हैं। उनका रवैया भी काफी बेहतरीन है। वह हर चीज को बहुत सकरात्मक तरीके से करते हैं। बता दें यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में नौ मैचों में कुल 428 रन बनाए हैं। साथ ही वह ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।