Notable cricket deaths of 2023: साल 2023 में इन 6 दिग्गज प्लेयर्स ने दुनिया को कहा अलविदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Notable cricket deaths of 2023: साल 2023 में इन 6 दिग्गज प्लेयर्स ने दुनिया को कहा अलविदा

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेट जगत से संबंधित लोगों के बारे में जिनका इस साल यानी 2023 में निधन हो गया।

Bishan Singh Bedi
Bishan Singh Bedi. (Photo Source: Twitter)

2023 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल क्रिकेट जगत से संबंधित ऐसी कई खबरें सुनने को मिली जो काफी हैरान कर देने वाली थी। क्रिकेट जगत के ऐसे कई लोग थे जिनका इस साल निधन हो गया।

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेट जगत से संबंधित लोगों के बारे में जिनका इस साल यानी 2023 में निधन हो गया।

1- सुधीर नायक

Sudhir Nayak (Pic Source-Twitter)
Sudhir Nayak (Pic Source-Twitter)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुधीर नायक का 24 मार्च 2023 को मुंबई, महाराष्ट्र के अपने ही घर में 78 साल की उम्र में निधन हो गया था। सुधीर नायक ने अपने भारतीय घरेलू करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 83 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 7 शतक की बदौलत 4376 रन बनाए थे।

रणजी ट्रॉफी में उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए 40 के ऊपर के औसत से 2687 रन बनाए थे। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ 1973-74 में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

भारत के लिए उन्होंने 1974 और 1975 में तीन टेस्ट और दो वनडे खेले थे। तीन टेस्ट में 141 रन बनाए जबकि दो वनडे में उन्होंने सिर्फ 38 रन जड़े थे। इसके बाद वो नेशनल क्रिकेट क्लब के मालिक और कोच बन गए जहां से जहीर खान, वसीम जाफर और नीलेश कुलकर्णी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी निकल कर आए।

Page 1 / 6
Next

close whatsapp