VIDEO: ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैच पहले क्रिकेट खेलते हुए नजर आए नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
7 जनवरी से 28 जनवरी के बीच खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया ओपन
अद्यतन - Jan 13, 2024 1:27 pm

क्रिकेट दुनिया में फुटबाॅल के बाद दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। तो वहीं यह पूरे विश्व में एक लोकप्रिय खेल है, जिसके मैचों में क्रिकेट फैंस को रोमांच, थ्रिलर के साथ मनोरंजन का डोज एक साथ मिलता है।
दूसरी ओर, अब क्रिकेट की लोकप्रियता टेनिस खिलाड़ियों पर देखने को मिली है। बता दें कि इस समय ऑस्ट्रेलिया ओपन (AO) के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) पर क्रिकेट का खुमार देखने को मिला है। जोकोविच के इस टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले क्रिकेट खेलने की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, इस वीडियो में वह क्रिकेट का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि नोवाक जोकोविच की क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं, जिसे ऑस्ट्रेलिया ओपन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्या उसे टेस्ट टीम में शामिल करने में अब बहुत देर हो चुकी है? ऐसा लगता है कि सेलेक्टर्स उन्हें आजमाने के लिए तैयार हैं।
देखें नोवाक जोकोविच की ये वायरल वीडियो
Is it too late to add him to the test squad?! From the sounds of it the selectors are open to trying things out…@DjokerNole • #AusOpen • #AO2024 pic.twitter.com/VAJq2KFShr
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 11, 2024
दूसरी ओर, आपको नोवाक जोकोविच के बारे में बताएं तो वह दुनिया के बेस्ट टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। फिलहाल 36 वर्षीय जोकोविच 11055 आधिकारिक पाॅइंट के साथ एटीपी टेनिस रैंकिग मैंस में पहले स्थान पर बने हुए हैं।
इसके अलावा उन्होंने अपने टेनिस करियर में कुल 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। साथ ही वह 407 हफ्तों तक 13 सालों में अलग-अलग समय पर नंबर एक खिलाड़ी रहे हैं, जो अपने आप में एक नया और एकमात्र रिकाॅर्ड है। साथ ही इस बार उनकी निगाहें ऑस्ट्रेलियन ओपन में करियर का 25वां ग्रैड स्लैम जीतने पर होंगी।
ये भी पढ़ें- 3 बड़े कारण जिनकी वजह से राशिद खान के बिना भी अफगानिस्तान भारत के लिए है खतरा